रावण संहिता के संदर्भ में नौ चक्रों का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव: एक अध्ययन
Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University · 2026-06-30 · 3 (2) · 23-27
DOI: 10.69919/540cyd43 ↗At a glance
Journal article in Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University, published online on 2026-06-30. Written by Sakshi Sharma and 1 co-authors. 14 references. The full text is freely available (open access, CC BY 4.0).
Abstract (original language)
भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में चक्र प्रणाली को मानव चेतना के सूक्ष्म मानचित्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जहाँ सामान्यतः सात चक्रों की चर्चा प्रचलित है, वहीं “रावण संहिता” जैसे गूढ़ तंत्र ग्रंथों में नौ विशिष्ट ऊर्जा केंद्रों का विस्तृत वर्णन मिलता है - ब्रह्मा चक्र, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा, तालु, ब्रह्मरंध्र और सहस्रार। प्रस्तुत शोध पत्र इन नौ चक्रों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। यह अध्ययन इस तथ्य को रेखांकित करता है कि “ये चक्र मन की स्थिरता के आधार या केंद्र के रूप में काम करते हैं।” की भाँति कार्य करते हैं। उदाहरणार्थ, ब्रह्मा चक्र सुरक्षा और स्थिरता की भावना से जुड़ा है, और स्थिरता का बोध कराता है, जबकि अनाहत (हृदय चक्र) प्रेम, करुणा और संबंधों की संवेदनशीलता को विकसित करता है। शोध का मुख्य निष्कर्ष यह है कि जब इन सूक्ष्म ऊर्जा केंद्रों में प्रवाह बाधित होता है, तो यह केवल शारीरिक थकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि चिंता, अवसाद, आत्म-संदेह और अनियंत्रित तनाव जैसी आधुनिक मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के रूप में प्रकट होता है। यह अध्ययन पारंपरिक योग और ध्यान जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से चक्र संतुलन की विधियों की समीक्षा करते हुए प्राचीन ज्ञान और आधुनिक मनोविज्ञान के बीच एक सेतु (Bridge) स्थापित करता है। यद्यपि इस क्षेत्र में अधिक वैज्ञानिक प्रमाणों और नियंत्रित अध्ययनों की आवश्यकता है, यह शोध “चक्र संतुलन” को मानसिक स्वास्थ्य उपचार में एक पूरक और समग्र (Holistic) पद्धति के रूप में अपनाने की संभावनाओं को दृढ़ता से प्रस्तुत करता है। अंततः, यह अध्ययन “रावण संहिता” के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक जीवन की मानसिक जटिलताओं को सुलझाने के लिए एक नवीन और प्रासंगिक दिशा प्रदान करने का प्रयास है।
Cite
APA
Sharma, S., & Trivedi, K. (2026). रावण संहिता के संदर्भ में नौ चक्रों का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव: एक अध्ययन. Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University, 3(2), 23-27. https://doi.org/10.69919/540cyd43
Vancouver
Sharma S, Trivedi K. रावण संहिता के संदर्भ में नौ चक्रों का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव: एक अध्ययन. Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University. 2026;3(2):23-27. doi:10.69919/540cyd43
BibTeX
@article{Sharma2026,
author = {Sharma, Sakshi and Trivedi, Kushagra},
title = {रावण संहिता के संदर्भ में नौ चक्रों का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव: एक अध्ययन},
journal = {Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University},
year = {2026},
volume = {3},
number = {2},
pages = {23--27},
doi = {10.69919/540cyd43}
}
EUVIMED