भारतीय गणितीय परंपरा में दशगुणोत्तर संख्या-प्रणाली का तुलनात्मक अध्ययन
Devabhumisaurabham · 15.07.2026 · 3 (1) · 329-355
DOI: 10.65833/dbs.2026.337 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Devabhumisaurabham, online erschienen am 15.07.2026. Verfasst von दया शंकर तिवारी und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
भारतीय गणितीय परंपरा में दशगुणोत्तर संख्या-प्रणाली (Decimal Place-Value System) का विकास अत्यंत प्राचीन एवं सुव्यवस्थित रहा है, जिसका प्रमाण वैदिक एवं लौकिक ग्रंथों-जैसेयजुर्वेद, रामायण, आर्यभटीय, गणितसारसंग्रहतथालीलावती आदि ग्रन्थोंमें उपलब्ध संख्या-संरचनाओं से स्पष्ट होता है। प्रस्तुत शोध-पत्र का मुख्य उद्देश्य इन विविध ग्रंथों में वर्णित दशगुणोत्तर संख्याओं का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए उनकी संरचनात्मक समानताओं एवं भिन्नताओं का विश्लेषण करना तथा उनके आधार पर आधुनिक प्रचलित संख्या-प्रणाली के अनुरूप एक सर्वमान्य मानकीकरण की रूपरेखा प्रस्तुत करना है। इस अध्ययन में पाठालोचनात्मक एवं तुलनात्मक पद्धतियों का समन्वित प्रयोग किया गया है, जिसके अंतर्गत चयनित ग्रंथों में वर्णित संख्या-नामों, उनके स्थान-मूल्य तथा दशगुणोत्तर क्रम का विश्लेषण किया गया है। साथ ही, प्राचीन भारतीय संख्या-प्रणाली की आधुनिक भारतीय (लाख-करोड़) एवं अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के साथ तुलनात्मक समीक्षा भी प्रस्तुत की गई है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि यद्यपि विभिन्न ग्रंथों में संख्या-नामों में आंशिक विविधता विद्यमान है, तथापि उनकी आधारभूत दशगुणोत्तर संरचना में उल्लेखनीय सामंजस्य पाया जाता है। इसी आधार पर प्रस्तुत शोध एक समन्वित एवं तर्कसंगत संख्या-मानकीकरण मॉडल प्रस्तावित करता है, जो प्राचीन भारतीय ज्ञान-परंपरा को आधुनिक गणितीय व्यवहार से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो सकता है। यह अध्ययन न केवल भारतीय गणितीय विरासत की वैज्ञानिकता को रेखांकित करता है, बल्कि समकालीन गणितीय शिक्षण एवं अनुसंधान के लिए भी एक नवीन दृष्टिकोण प्रदान करता है।
Zitieren
APA
तिवारी, द. श., & राय, ह. (2026). भारतीय गणितीय परंपरा में दशगुणोत्तर संख्या-प्रणाली का तुलनात्मक अध्ययन. Devabhumisaurabham, 3(1), 329-355. https://doi.org/10.65833/dbs.2026.337
Vancouver
तिवारी दश, राय ह. भारतीय गणितीय परंपरा में दशगुणोत्तर संख्या-प्रणाली का तुलनात्मक अध्ययन. Devabhumisaurabham. 2026;3(1):329-355. doi:10.65833/dbs.2026.337
BibTeX
@article{2026,
author = {तिवारी, दया शंकर and राय, हर्षित},
title = {भारतीय गणितीय परंपरा में दशगुणोत्तर संख्या-प्रणाली का तुलनात्मक अध्ययन},
journal = {Devabhumisaurabham},
year = {2026},
volume = {3},
number = {1},
pages = {329--355},
doi = {10.65833/dbs.2026.337}
}
EUVIMED