भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति संरक्षण
Devabhumisaurabham · 15.07.2026 · 3 (1) · 356-363
DOI: 10.65833/dbs.2026.338 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Devabhumisaurabham, online erschienen am 15.07.2026. Verfasst von सुशील प्रसाद.
Abstract (Originalsprache)
' आ समन्तात् वृणोति-आछाद्य रक्षति इति पर्यावरणम् ' अर्थात् जो हमें चारों ओर से आच्छादित करें वह पर्यावरण कहलाता है। अंग्रेजी में पर्यावरण के लिए Environment शब्द प्रयुक्त होता है इसका भी सामान्य भाव है चारों ओर से आवृत करना या घेरना । भारतीय परंपरा में सृष्टि के निर्माण में पंचभूतों का योगदान माना गया है यजुर्वेद में पंचतत्वों का सर्वप्रथम वर्णन प्राप्त होता है, श्वेताश्वर उपनिषद में कहा गया है कि पांच महाभूतों के संतुलन से जरा ,मृत्यु एवं रोग आदि से मुक्ति प्राप्त होती है- पृथ्व्यप्तेजोनिखिले समुत्थिते पंचात्मके योगगुणप्रवृत्ते । न तस्य रोगो न जरा न मृत्यु:प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम् ।। पृथ्वी पर जीव के लिए पंच महाभूतों का संतुलन नितांत आवश्यक है इनके संतुलन से ही पृथ्वी पर जीवधारी सुखपूर्वक निवास कर सकते हैं इनकी विसंगति प्राणि मात्र के लिए दुःख का कारण बन सकती है इसी कारण भारतीय परंपरा में पृथ्वी, तेज ,जल ,वायु एवं आकाश इन सभी को पूज्य माना गया है एवं इनकी समृद्धि को ही सुख का कारण बताया गया है - एवं वायुमग्निं सलिलं महींच ज्योतिषींषि सत्वानि दिशो द्रुमानि। सरितसमुद्रांश्च हरे शरीरं यत्किंच भूतं प्रणमेदन्य: ।। अर्थात् आकाश, वायु, अग्नि ,जल, पृथ्वी, ग्रह ,नक्षत्र, प्राणी, दिशायें ,वनस्पति ,नदियां, समुद्र सर्व व्यापक हरि के ही शरीर है इन स्वरूपों में भगवान स्वयं प्रकट होते हैं अतः इन सबको नमस्कार है । इस प्रकार जड़ चेतन संपूर्ण भौतिक एवं दृश्य-अदृश्य चराचर जगत् को ईश्वरीय अंश मानकर उसकी आराधना करने की परंपरा के कारण पंच महाभूत इत्यादि के संरक्षण एवं संवर्धन से हमारा पर्यावरण सभी के लिए सुखद एवं दीर्घायु प्रदान करने वाला स्वत:ही बन जाता है जो जीव मात्र के लिए मंगलप्रदान करने वाला है । पर्यावरण का मूल संबंध मानव की दैनिक गतिविधियों से लिया जाता है, प्रकृति एवं जीव का घनिष्ठ संबंध है प्राचीन अवधारणा है कि ' यत् पिंडे तत् ब्रह्मांडे ' पिंड और ब्रह्मांड दोनों का ही निर्माण पांच महाभूतों से होता है पिंड का अर्थ पांच भौतिक शरीर एवं ब्रह्मांड का तात्पर्य पांच भौतिक जगत् से है।
Zitieren
APA
प्रसाद, स. (2026). भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति संरक्षण. Devabhumisaurabham, 3(1), 356-363. https://doi.org/10.65833/dbs.2026.338
Vancouver
प्रसाद स. भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति संरक्षण. Devabhumisaurabham. 2026;3(1):356-363. doi:10.65833/dbs.2026.338
BibTeX
@article{2026,
author = {प्रसाद, सुशील},
title = {भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति संरक्षण},
journal = {Devabhumisaurabham},
year = {2026},
volume = {3},
number = {1},
pages = {356--363},
doi = {10.65833/dbs.2026.338}
}
EUVIMED