EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

उत्तर भारतीय लोकनाट्य की हाथरस सांगीत (नौटंकी) परम्परा में निहित आध्यात्मिकता एवं उसके सांस्कृतिक प्रभाव का अध्ययन

सौरभ सिंह

Bundelkhand Research Journal · 30.06.2026 · 4 (1) · 49

DOI: 10.65554/brj.v4i1.06 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Bundelkhand Research Journal, online erschienen am 30.06.2026. Verfasst von सौरभ सिंह. Die Arbeit nennt 9 Literaturangaben.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

उत्तर भारत में प्रचलित लोक मनोरंजन की विधा सांगीत जिसको स्वांग एवं नौटंकी जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। इस लोक विधा की दो प्रमुख पारम्परिक शैलियाँ हैं जो हाथरस एवं कानपुर के नाम से विख्यात हैं। इन दोनों शैलियों की अपनी विशेषताएँ एवं नवाचार हैं जो मनोरंजन हेतु लोक समाज को इनके प्रति आकर्षित करती हैं । लगभग अठारहवीं – उन्नीसवीं शताब्दी मे लोकप्रिय हुई सांगीत (नौटंकी) विधा की जड़ खोजने पर उत्तर भारत के ग्राम परिवेश में आज भी आसानी से मिल जाती है । इस शोध के सन्दर्भ में हाथरस में किए गए विगत क्षेत्र सर्वेक्षण से इस परम्परा के संदर्भ में वाचिक एवं साहित्यिक दोनों प्रकार की जानकारियां प्रकाश में आती हैं जिसके कारण इस विधा में निहित आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक तत्वों के प्रभाव पर आधारित शोध किया जाना सम्भव हुआ है । सांगीत (नौटंकी) विधा नें उत्तर भारत में अपनी दो प्रमुख शैलियों के माध्यम से विस्तार किया । प्रथम, हाथरस (ब्रज) शैली, जिसमें शास्त्रीय गायन के साथ अभिनय की प्रबलता दिखती है जिसे पं. नाथाराम शर्मा गौड़ नें अपने अखाड़े के माध्यम से स्थापित किया। द्वितीय शैली कानपुर (पूर्वी ) शैली के रूप में स्थापित हुई जो विषयवस्तु, अभिनय एवं प्रदर्शन के दृष्टिकोण से ब्रज शैली से एक दम भिन्न है। जिसे समृद्ध बनाने का श्रेय श्री कृष्ण पहलवान द्वारा स्थापित अखाड़े को जाता है। सामाजिक एवं ऐतिहासिक अनुसंधान की गुणात्मक प्रविधियों पर आधारित यह शोध पत्र न केवल सांगीत (नौटंकी) लोकनाट्य का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पक्ष प्रस्तुत करेगा, बल्कि फील्ड़ वर्क और प्राथमिक, द्वितीयक स्रोतों के विश्लेषण के बाद जो तथ्य प्राप्त हुए हैं उन पर प्रकाश डालेगा। इसके साथ ही यह इस प्रश्न पर भी विमर्श करेगा कि हाथरस शैली की सांगीत लोकनाट्य परम्परा में निहित आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक तत्वों का प्रदर्शक एवं दर्शक समाज पर क्या प्रभाव पड़ा है।

Zitieren

APA

सिंह, स. (2026). उत्तर भारतीय लोकनाट्य की हाथरस सांगीत (नौटंकी) परम्परा में निहित आध्यात्मिकता एवं उसके सांस्कृतिक प्रभाव का अध्ययन. Bundelkhand Research Journal, 4(1), 49. https://doi.org/10.65554/brj.v4i1.06

Vancouver

सिंह स. उत्तर भारतीय लोकनाट्य की हाथरस सांगीत (नौटंकी) परम्परा में निहित आध्यात्मिकता एवं उसके सांस्कृतिक प्रभाव का अध्ययन. Bundelkhand Research Journal. 2026;4(1):49. doi:10.65554/brj.v4i1.06

BibTeX
@article{2026,
  author = {सिंह, सौरभ},
  title = {उत्तर भारतीय लोकनाट्य की हाथरस सांगीत (नौटंकी) परम्परा में निहित आध्यात्मिकता एवं उसके सांस्कृतिक प्रभाव का अध्ययन},
  journal = {Bundelkhand Research Journal},
  year = {2026},
  volume = {4},
  number = {1},
  pages = {49},
  doi = {10.65554/brj.v4i1.06}
}
Kostenlos starten →