उत्तर भारतीय लोकसंगीत में प्रयुक्त तन्त्रवाद्यों के प्रभाव एवं उपयोगिता का विश्लेषणात्मक अध्ययन
BHAIRAVI · 13.11.2025 · 33
DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.004 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von अंजली वर्मा und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
हमारा भारतीय लोकसंगीत जनसाधारण द्वारा प्रयुक्त एक ऐसा सर्वोत्तम एवं लोकप्रिय साधन माना जाता है, जिसके माध्यम से हम अपने मनोभावों को सहजतम रूप से अभिव्यक्त कर पाने में पूर्ण रूप से सक्षम हो पाते है क्योंकि हमारे हृदय की ऐसी बहुत सी अभिव्यंजनाएं एवं भावाभिव्यक्तियाँ होती है जिसे शब्दों द्वारा प्रस्तुत कर पाना अत्यन्त कठिन प्रतीत होता है। हमारा उत्तर भारतीय क्षेत्र अपनी एक विशिष्ट सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न लोक-परम्परा तथा सामाजिक गतिविधियों के लिए विश्व प्रसिद्ध माना जाता है, जहाँ की लोकसंगीत परम्परा अत्यन्त समृद्ध रूप से परिपूर्ण दृष्टव्य होती है। इसके अन्तर्गत लोकगीत, लोकनृत्य, लोकवाद्य तीनों शैलियाँ विद्यमान पायी जाती है। लोकवाद्यों में तन्त्रवाद्य का भी अपना एक विशिष्ट स्थान देखने को मिलता है जिसके अन्तर्गत सारंगी, एकतारा, दोतारा,संतूर, कमायचा इत्यादि जैसे लोक-तंत्रवाद्य देखने को मिलते है जो न केवल सुर एवं ताल को आधार प्रदान करते हैं बल्कि लोकधुनों के विशिष्ट सौन्दर्यबोध को अभिव्यक्त करने में अपनी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका प्रदान करते हुए परिलक्षित होते हैं। विभिन्न प्रकार के तन्त्रवाद्य अपने भिन्न-भिन्न प्रभाव अभिव्यक्त करते हुए देखने को मिलते हैं जैसे- सारंगी, कमायचा आदि जैसे वाद्य लोकगीत की भावाभिव्यक्ति को अत्यधिक सूक्ष्मता प्रदान करते हुए दृष्टव्य होते हैं तो वहीं एकतारा जैसे वाद्य अत्यन्त भक्तिपरक एवं निर्गुण परंपरा के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। मुख्य शब्द- लोकसंगीत, तन्त्रवाद्य, लोकवाद्य, लोक-परंपरा, विविधता, भावाभिव्यक्ति, अभिव्यंजनाएं।
Zitieren
APA
वर्मा, अ., & कुमार, ड. (2025). उत्तर भारतीय लोकसंगीत में प्रयुक्त तन्त्रवाद्यों के प्रभाव एवं उपयोगिता का विश्लेषणात्मक अध्ययन. BHAIRAVI, 33. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.004
Vancouver
वर्मा अ, कुमार ड. उत्तर भारतीय लोकसंगीत में प्रयुक्त तन्त्रवाद्यों के प्रभाव एवं उपयोगिता का विश्लेषणात्मक अध्ययन. BHAIRAVI. 2025:33. doi:10.65403/bhairavi.vol30.004
BibTeX
@article{2025,
author = {वर्मा, अंजली and कुमार, डॉ.सुरेन्द्र},
title = {उत्तर भारतीय लोकसंगीत में प्रयुक्त तन्त्रवाद्यों के प्रभाव एवं उपयोगिता का विश्लेषणात्मक अध्ययन},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {33},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.004}
}
EUVIMED