EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

निहरी गाँव: एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक अध्‍ययन

शशि कुमार, लीलाधर .

Bundelkhand Research Journal · 30.06.2026 · 4 (1) · 40

DOI: 10.65554/brj.v4i1.05 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Bundelkhand Research Journal, online erschienen am 30.06.2026. Verfasst von शशि कुमार und 1 weiteren Autor:innen. Die Arbeit nennt 4 Literaturangaben.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

हिमाचल प्रदेश अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति, समृद्ध ऐतिहासिक परंपराओं तथा बहुआयामी सांस्कृतिक विरासत के कारण भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। स्वतंत्रता-पूर्व काल में यह क्षेत्र अनेक रियासतों में विभाजित था, जिनमें सुकेत रियासत एक प्रमुख एवं प्रभावशाली राज्य के रूप में प्रतिष्ठित थी। इस रियासत के अंतर्गत अनेक ग्राम एवं क्षेत्र सम्मिलित थे, जिनमें निहरी गाँव भी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्त्व रखता है। यद्यपि हिमाचल प्रदेश के अनेक क्षेत्रों का इतिहास विभिन्न स्रोतों में उपलब्ध है, तथापि अनेक ग्रामीण बस्तियों का अतीत अभी भी पर्याप्त रूप से प्रलेखित नहीं हो पाया है। ऐतिहासिक अभिलेखों के अभाव, दुर्गम पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों तथा मौखिक परंपराओं पर अत्यधिक निर्भरता के कारण स्थानीय इतिहास के अनेक पक्ष अस्पष्ट बने हुए हैं। परिणामस्वरूप क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर, लोक-ज्ञान तथा सामाजिक परंपराओं का व्यवस्थित संरक्षण नहीं हो सका। वर्तमान समय में तीव्र आधुनिकीकरण एवं तकनीकी परिवर्तन के प्रभाव से पारंपरिक ज्ञान-प्रणालियाँ और सांस्कृतिक मूल्य भी निरंतर क्षीण हो रहे हैं। ऐसे परिप्रेक्ष्य में निहरी गाँव का अध्ययन विशेष महत्त्व रखता है। यह गाँव अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, लोक-संस्कृति, सामाजिक संरचना तथा सामुदायिक परंपराओं के माध्यम से स्थानीय समाज के विकास, सांस्कृतिक निरंतरता एवं आत्मनिर्भरता को समझने का एक महत्त्वपूर्ण आधार प्रस्तुत करता है। प्रस्तुत शोध–पत्र “निहरी गाँव : एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक अध्ययन” का उद्देश्य निहरी गाँव के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक परंपराओं तथा स्थानीय ज्ञान-संपदा का व्यवस्थित अध्ययन एवं दस्तावेजीकरण करना है। साथ ही, यह अध्ययन विलुप्तप्राय परंपराओं के संरक्षण, उपेक्षित ऐतिहासिक तथ्यों के पुनर्प्रकाशन तथा स्थानीय धरोहरों के महत्त्व को रेखांकित करने का एक प्रयास है। आशा है कि यह शोध भविष्य के शोधार्थियों, इतिहासकारों तथा स्थानीय समुदाय के लिए निहरी गाँव की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझने का एक महत्त्वपूर्ण संदर्भ स्रोत सिद्ध होगा।

Zitieren

APA

कुमार, श., & ., ल. (2026). निहरी गाँव: एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक अध्‍ययन. Bundelkhand Research Journal, 4(1), 40. https://doi.org/10.65554/brj.v4i1.05

Vancouver

कुमार श, . ल. निहरी गाँव: एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक अध्‍ययन. Bundelkhand Research Journal. 2026;4(1):40. doi:10.65554/brj.v4i1.05

BibTeX
@article{2026,
  author = {कुमार, शशि and ., लीलाधर},
  title = {निहरी गाँव: एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक अध्‍ययन},
  journal = {Bundelkhand Research Journal},
  year = {2026},
  volume = {4},
  number = {1},
  pages = {40},
  doi = {10.65554/brj.v4i1.05}
}
Kostenlos starten →