EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

तबला एवं पखावज की वादन शैलियाँ एवं उनके घरानों का संक्षिप्त परिचय

डॉ. ममता कुमारी, दिलीप कुमार

BHAIRAVI · 13.11.2025 · 157

DOI: 10.65403/bhairavi.vol31.025 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von डॉ. ममता कुमारी und 1 weiteren Autor:innen.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

भारतीय संगीत में प्राचीन काल से ही वाद्य यंत्रों की एक समृद्ध परंपरा चली आ रही है । यहाँ वाद्यों का अर्थ उन यंत्रों से है जिनसे ध्वनि उत्पन्न की जाती है। वाद्य शब्द 'वद्' धातु से बना है, जिसका सामान्य अर्थ होता है- बोलना । सांगीतिक ध्वनि तथा गति प्रकट करने के उपकरण को 'वाद्य' कहा जाता है। वाद्यों का उद्देश्य विशिष्ट वस्तु एवं पद्धति से निर्मित, किसी यंत्र पर थाप देकर, फूँककर या तारों में कंपन उत्पन्न करके लयबद्ध तरीके से संगीतमय ध्वनि उत्पन्न करना है। वाद्यों से उत्पन्न ध्वनि विशिष्ट स्वर समुदाय एवं तालों के शास्त्र अनुसार प्रयोग की जाती है। प्रत्येक वाद्य एक विशेष ध्वनि उत्पन्न करता है, जिसमें भावनाओं का उद्भुत संचार होता है। विभिन्न वाद्यों की अपनी विशिष्ट कहानी होती है जो हमारे सांस्कृतिक इतिहास के क्रमिक विकास को दर्शाती है। रसोईघर के बर्तन - तश्तरी, थाली, चम्मच आदि भी संगीतमय संरचना के साथ वाद्यों के रूप में प्रयुक्त होते रहे हैं। वाद्यों का प्रयोग विभिन्न युगों में अलग-अलग आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए होता रहा है, जैसे- दूर बैठे व्यक्ति को संकेत देने के लिए, जंगली जानवरों को भगाने के लिए, शिकार के समय तथा उत्सव आदि में प्रसन्नता प्रकट करने के लिए वाद्यों का प्रयोग होता था। युद्ध में सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए भी दुंदुभि, शंख, ढोल, ताशा आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता था। सांगीतिक वाद्यों का उपासना से बहुत गहरा संबंध रहा है इसलिए मानव मन श्रीकृष्ण को बाँसुरी बजाते हुए, सरस्वती को वीणा, शंकर को डमरू तथा गणेश को मृदंग बजाते हुए ही अपनी कल्पनाओं और उससे निर्मित चित्रों तथा मूर्तियों में देखता है। इसके अलावा, मंदिरों में पूजा-अर्चना के समय घंटा, घंटी, शंख आदि का प्रयोग तथा मांगलिक कार्यों में शहनाई, ढोल, ढोलक, मंजीरा आदि का प्रयोग लोक जीवन में वाद्यों के महत्व को दर्शाते हैं। मानव शरीर को भी वाद्य यंत्र माना गया है तथा इसे 'गात्र वीणा' कहा गया है। कुन्जी शब्द:- तबला, पखावज, अवनद्ध वाद्य, घराना, वादन, अवनद्ध वाद

Zitieren

APA

कुमारी, ड. म., & कुमार, द. (2025). तबला एवं पखावज की वादन शैलियाँ एवं उनके घरानों का संक्षिप्त परिचय. BHAIRAVI, 157. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol31.025

Vancouver

कुमारी डम, कुमार द. तबला एवं पखावज की वादन शैलियाँ एवं उनके घरानों का संक्षिप्त परिचय. BHAIRAVI. 2025:157. doi:10.65403/bhairavi.vol31.025

BibTeX
@article{2025,
  author = {कुमारी, डॉ. ममता and कुमार, दिलीप},
  title = {तबला एवं पखावज की वादन शैलियाँ एवं उनके घरानों का संक्षिप्त परिचय},
  journal = {BHAIRAVI},
  year = {2025},
  pages = {157},
  doi = {10.65403/bhairavi.vol31.025}
}
Kostenlos starten →