EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

कला की शिक्षा एवं शिक्षा में कला का आधुनिकीकरण

नीतीश रंजन

BHAIRAVI · 13.11.2025 · 70

DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.010 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von नीतीश रंजन.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

कला ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य, जाति, धर्म, संप्रदाय, देश इत्यादि में भिन्नता होते हुए भी उसे एक सूत्र में बांधकर रखता है और सभी में एकरूपता स्थापित कर एकाग्रता का परिचय देता है।चाहे वो देशभक्ति से ओत–प्रोत गीत हो, प्रेरणात्मक गीत,संस्कार गीत या कोई अन्य प्रकार के गीत हो सभी में संगीत साधारणतया व्याप्त है। कला मनुष्य के विचारों, भावों आदि को भी व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। यह व्यक्ति के सभ्यता एवं व्यवहार में पीढ़ी दर पीढ़ी संचारित होती रहती है। किसी भी संस्कृति की विशेषता लोगों के भाषा,धर्म,समाज एवं कला से जानी जाती हैं।कला के बिना मानव का जीवन निरस है। कला ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य प्राणी में कुछ नया करने की इच्छा को प्रबल कर उसे नित प्रोत्साहित करते रहता है जिससे मनुष्य को एक कलात्मक ढंग प्रदान होता है और इससे मनुष्य का रंजन भी बड़े आसानी से हो जाता है। एकाग्रता का विकास होते ही मनुष्य कोई भी कार्य बड़े सहज तरीके से कर लेता है और शैक्षणिक, आध्यात्मिक उन्नति को प्राप्त करता है।कला की शिक्षा सांस्कृतिक विरासत और विविधता को समझने तथा उसकी निरन्तरता को बनाए रखने का उपयुक्त साधन है। शिक्षा में कला की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ साथ कला के पाठ्यक्रम से भी अवगत कराते रहना चाहिए जिससे बच्चे का सर्वांगीण विकास होता रहे।संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला, फिल्म निर्माण, और अन्य विभिन्न रूपों में कला बच्चों को जीवन जीने,कौशल सीखने और विकसित करने में मददगार साबित हुई है। यह बच्चों में जड़ता और नीरसता को दूर कर एक उत्साह भरने और कल्पनाशीलता को बढ़ाता है,जीवन कौशल सिखाता है, आत्मविश्वास और प्रेरणा बढ़ाता है, सांस्कृतिक जुड़ाव,कौशल विकास एवं रचनात्मकता का विकास करता है।

Zitieren

APA

रंजन, न. (2025). कला की शिक्षा एवं शिक्षा में कला का आधुनिकीकरण. BHAIRAVI, 70. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.010

Vancouver

रंजन न. कला की शिक्षा एवं शिक्षा में कला का आधुनिकीकरण. BHAIRAVI. 2025:70. doi:10.65403/bhairavi.vol30.010

BibTeX
@article{2025,
  author = {रंजन, नीतीश},
  title = {कला की शिक्षा एवं शिक्षा में कला का आधुनिकीकरण},
  journal = {BHAIRAVI},
  year = {2025},
  pages = {70},
  doi = {10.65403/bhairavi.vol30.010}
}
Kostenlos starten →