Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von डॉ. आनन्द कृष्ण ज्योतिषी.
Abstract (Originalsprache)
प्रस्तुत आलेख में भारतीय शास्त्रीय संगीत, आध्यात्म, विज्ञान तथा समाज के अंतर्संबंधों का व्यापक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। भारतीय संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मानुभूति, साधना, मानसिक शुद्धि तथा मोक्ष प्राप्ति का सशक्त साधन माना गया है। गुरुपरंपरा से प्राप्त संगीत-साधना साधक को आत्मनिमज्जन एवं आनंदानुभूति की अवस्था तक पहुँचाती है। संगीत का प्रभाव मन, बुद्धि, शरीर तथा आत्मा पर समान रूप से पड़ता है, इसलिए शिक्षा एवं संस्कार निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका स्वीकार की गई है। प्लेटो जैसे दार्शनिकों से लेकर आधुनिक मनोवैज्ञानिकों तक ने संगीत को चरित्र-निर्माण तथा सामाजिक संतुलन का माध्यम माना है।लेख में संगीत के चिकित्सकीय, मनोवैज्ञानिक तथा वैज्ञानिक पक्षों का भी विश्लेषण किया गया है। ध्वनि-तरंगों के प्रभाव से वातावरण, वनस्पति तथा पशु-पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख करते हुए संगीत को “नाद-ब्रह्म” की संकल्पना से जोड़ा गया है। महर्षि महेश योगी, सी. वी. रमन तथा जगदीश चन्द्र बोस जैसे वैज्ञानिकों के उदाहरणों द्वारा संगीत एवं विज्ञान की अंतर्संबद्धता स्पष्ट की गई है। साथ ही, मधुर एवं शांत संगीत की सकारात्मक शक्ति तथा उग्र संगीत के नकारात्मक प्रभावों का विवेचन भी प्रस्तुत किया गया है।भारतीय संगीत की ऐतिहासिक यात्रा का वर्णन करते हुए सामवेद, गांधर्ववेद, नाट्यशास्त्र, संगीत रत्नाकर आदि ग्रंथों की परंपरा को रेखांकित किया गया है। मार्ग संगीत, देशी संगीत, लोकसंगीत तथा भक्ति संगीत की धाराओं का तुलनात्मक विवेचन करते हुए स्वामी हरिदास, तानसेन, बैजू बावरा, सदारंग-अदारंग, वल्लभाचार्य तथा अष्टछाप कवियों के योगदान का उल्लेख किया गया है। भक्ति आंदोलन में संगीत की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए सूरदास, कबीर, तुलसी, मीरा आदि संत कवियों की संगीत-साधना को भारतीय सांस्कृतिक चेतना का आधार बताया गया है। अंततः आलेख यह प्रतिपादित करता है कि भारतीय संगीत आध्यात्मिक उन्नयन, सामाजिक समरसता, मानसिक संतुलन तथा सांस्कृतिक संरक्षण का सशक्त माध्यम है। आधुनिक युग में भी संगीत की प्रासंगिकता केवल कलात्मक अभिव्यक्ति तक सीमित न होकर मानवीय चेतना के विकास तथा वैश्विक शांति स्थापना से जुड़ी हुई है।
Zitieren
APA
ज्योतिषी, ड. आ. क. (2025). विज्ञान, आध्यात्म एवं संगीत. BHAIRAVI, 148. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol31.024
Vancouver
ज्योतिषी डआक. विज्ञान, आध्यात्म एवं संगीत. BHAIRAVI. 2025:148. doi:10.65403/bhairavi.vol31.024
BibTeX
@article{2025,
author = {ज्योतिषी, डॉ. आनन्द कृष्ण},
title = {विज्ञान, आध्यात्म एवं संगीत},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {148},
doi = {10.65403/bhairavi.vol31.024}
}
EUVIMED