“ नटराज, नृत्यकला एवं प्रतिमा विज्ञान ” (एक वास्तुशास्त्रीय विश्लेषण )
Devabhumisaurabham · 15.07.2026 · 3 (1) · 375-389
DOI: 10.65833/dbs.2026.340 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Devabhumisaurabham, online erschienen am 15.07.2026. Verfasst von रविन्द्र प्रसाद उनियाल.
Abstract (Originalsprache)
यह शोध पत्र भारतीय संस्कृति में भगवान शिव के नटराज स्वरूप, नृत्यकला और वास्तुशास्त्र के बीच के गहरे अंतर्संबंधों का विश्लेषण करता है । नटराज की प्रतिमा सृष्टि के पाँच मूलभूत तत्वों और क्रियाओं— सृजन, संरक्षण, विनाश, तिरोभाव (अज्ञानता का दमन) और अनुग्रह (मोक्ष) का प्रतिनिधित्व करती है । जो शिव के डमरू से निकले 14 माहेश्वर सूत्र ही संस्कृत व्याकरण और संसार की समस्त ध्वनियों का आधार हैं । यह शिव का 'आनंद तांडव' ब्रह्मांडीय ऊर्जा और लय का प्रतीक है, जो केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सृष्टि के निरंतर चक्र को दर्शाता है । वास्तुशास्त्र के अनुसार नटराज की प्रतिमा सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन का प्रतीक है, जिसे भवन के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या मध्य भाग में रखना श्रेष्ठ माना गया है । प्रतिमा विज्ञान के अनुसार लेख में 'सकलाधिकार' और 'मयमतम्' जैसे ग्रंथों के आधार पर नटराज प्रतिमा के ताल-मान (दशताल) और विशिष्ट अंगों के माप-प्रमाण का विस्तृत विवरण दिया गया है । नटराज की प्रसिद्ध कांस्य मूर्तियों का विकास चोल काल (9वीं-11वीं शताब्दी) में हुआ, जिन्होंने 'लॉस्ट वैक्स' (लुप्त मोम) तकनीक को चरमोत्कर्ष पर पहुँचाया । प्रतिमा में प्रतीकात्मक आभूषण गंगा, बालचंद्र, व्याघ्र चर्म और सांपों का आभूषण के रूप में क्रमशः पवित्रता, समय, शक्ति और कुंडलिनी शक्ति के प्रतीक हैं । नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में स्थापित 27 फीट ऊंची विश्व की सबसे विशाल नटराज प्रतिमा जो प्राचीन शिल्प परंपरा और आधुनिक कला का मिलन है। व्यावहारिक निर्देश को प्रस्तुत करते हुये शोध पत्र में स्पष्ट किया गया है कि घर में नटराज प्रतिमा को कलात्मक सौंदर्य, शांति, गतिशीलता, और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक के रूप में रखना चाहिए, ताकि वातावरण में सृजनात्मकता बनी रहे ।
Zitieren
APA
उनियाल, र. प. (2026). “ नटराज, नृत्यकला एवं प्रतिमा विज्ञान ” (एक वास्तुशास्त्रीय विश्लेषण ). Devabhumisaurabham, 3(1), 375-389. https://doi.org/10.65833/dbs.2026.340
Vancouver
उनियाल रप. “ नटराज, नृत्यकला एवं प्रतिमा विज्ञान ” (एक वास्तुशास्त्रीय विश्लेषण ). Devabhumisaurabham. 2026;3(1):375-389. doi:10.65833/dbs.2026.340
BibTeX
@article{2026,
author = {उनियाल, रविन्द्र प्रसाद},
title = {“ नटराज, नृत्यकला एवं प्रतिमा विज्ञान ” (एक वास्तुशास्त्रीय विश्लेषण )},
journal = {Devabhumisaurabham},
year = {2026},
volume = {3},
number = {1},
pages = {375--389},
doi = {10.65833/dbs.2026.340}
}
EUVIMED