EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

सूफी गायन परंपरा के रचनाकार

डॉ. शीला

BHAIRAVI · 13.11.2025 · 73

DOI: 10.65403/bhairavi.vol31.010 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von डॉ. शीला.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

सूफीवाद इस्लामोत्तर काल में विकसित वह आध्यात्मिक धारा है, जिसने ईश्वर-प्राप्ति को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य माना और प्रेम, समर्पण तथा मानव-एकता को अपने सिद्धांतों का आधार बनाया। अरब, ईरान, बगदाद और फारस जैसे क्षेत्रों में प्रारंभिक सूफी दरवेशों एवं फकीरों ने सांसारिक वैभव से विरक्ति अपनाते हुए आत्मशुद्धि, ध्यान और भाव-साधना को प्रमुख साधन माना। “सूफी” शब्द की व्युत्पत्ति ‘सूफ’ (ऊन) से मानी जाती है, जो उनके साधारण जीवन और ऊनी वस्त्रधारण की ओर संकेत करती है। बगदाद इस आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा, जहाँ 8वीं–9वीं शताब्दी में यह अत्यंत लोकप्रिय हुआ।सूफी चिंतन के प्रारंभिक सूत्रपात में हुसैन बिन मंसूर अल-हल्लाज का नाम उल्लेखनीय है, जिन्होंने “अनल-हक़” का उद्घोष करते हुए आत्मा और परमात्मा की एकता का प्रतिपादन किया। 8वीं शताब्दी की संत राबिया अल-बसरी ने ईश्वर-प्रेम और निष्काम भक्ति को साधना का केंद्र बनाया। आगे चलकर अबू हमीद अल-ग़ज़ाली ने सूफी चिंतन को दार्शनिक एवं साहित्यिक आधार प्रदान किया, जबकि फरीदुद्दीन अत्तार, जलालुद्दीन रूमी, हाफ़िज़ शीराज़ी और जामी ने काव्य और संगीत के माध्यम से इसे जन-जन तक पहुँचाया।भारत में सूफी संतों ने संगीत को ‘समाअ’ (संगीत-साधना) के रूप में अपनाकर आध्यात्मिक अनुभूति का सशक्त माध्यम बनाया। चिश्ती, सुहरावर्दी, कादरी और नक्शबंदी जैसे सिलसिलों ने अपने-अपने ढंग से सूफी परंपरा का विकास किया। विशेष रूप से निज़ामुद्दीन औलिया ने दिल्ली में समाअ की परंपरा को प्रतिष्ठित किया और ईश्वरीय प्रेम के प्रचार हेतु संगीत मंडलियों को प्रोत्साहित किया। उनके शिष्य अमीर खुसरो ने कव्वाली, तराना, क़ौल-कलवाना आदि विधाओं का विकास कर भारतीय और फारसी संगीत का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया।मध्यकालीन भारत में सूफी संगीत ने हिंदू-मुस्लिम सांस्कृतिक समन्वय को सुदृढ़ किया। भक्ति आंदोलन और सूफी आंदोलन के मेल से प्रेम-मार्ग और भक्ति-मार्ग का अद्भुत संगम हुआ। सूफियों ने ‘जिक्र’, ‘कव्वाली’, ‘ग़ज़ल’ और ‘ख्याल’ जैसी विधाओं के माध्यम से धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक समरसता और मानव-कल्याण का संदेश दिया।इस प्रकार स्पष्ट है कि सूफी संतों और फकीरों ने संगीत को केवल कलात्मक अभिव्यक्ति न मानकर ईश्वर-साक्षात्कार का माध्यम माना। उनके प्रयासों से सूफी संगीत आध्यात्मिक साधना, सांस्कृतिक समन्वय और सामाजिक एकता का प्रभावशली साधन बनकर उभरा, जिसने भारतीय उपमहाद्वीप की सांगीतिक और आध्यात्मिक परंपरा को गहन रूप से प्रभावित किया।

Zitieren

APA

शीला, ड. (2025). सूफी गायन परंपरा के रचनाकार. BHAIRAVI, 73. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol31.010

Vancouver

शीला ड. सूफी गायन परंपरा के रचनाकार. BHAIRAVI. 2025:73. doi:10.65403/bhairavi.vol31.010

BibTeX
@article{2025,
  author = {शीला, डॉ.},
  title = {सूफी गायन परंपरा के रचनाकार},
  journal = {BHAIRAVI},
  year = {2025},
  pages = {73},
  doi = {10.65403/bhairavi.vol31.010}
}
Kostenlos starten →