निर्गुण भक्ति संगीत परंपरा के रचनाकार
BHAIRAVI · 13.11.2025 · 68
DOI: 10.65403/bhairavi.vol31.009 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von ललन कुमार.
Abstract (Originalsprache)
निर्गुण भक्ति संगीत परंपरा के अंतर्गत संतों तथा सूफियों का भक्तिकाव्य आता है। संत भक्ति काव्य परंपरा के प्रवर्तन का श्रेय कबीर को दिया जाता है, किन्तु इनसे पूर्व भी कतिपय संत हो चुके थे, जिन्होंने हिन्दी में रचना की। इसमें नामदेव का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इनकी कुछ कविताएं गुरू ग्रंथ साहिब में भी संग्रहित है। रामानंद के शिष्यों में कबीर, पीपा, रैदास, धनासेन आदि कवि और संत दोनों रूपों में प्रसिद्ध हैं। इन सबमें कबीर सर्वश्रेष्ठ कहे गए हैं। कबीरदास के पश्चात् इस परंपरा में धर्मदास का नाम आता है। इनका साहित्य अल्प होते हुए भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। इनके पश्चात् गुरूनानक ने इस परंपरा के विकास में योगदान दिया। इनके बाद शेख इब्राहिम का नाम आता है। इनके पद भी गुरुग्रंथ साहब में संग्रहीत है।संत दादूदयाल संत मत के अनुगामी थे। संत संप्रदाय के विकास तथा साहित्य दोनों क्षेत्रों में इनका महत्व है। मलूकदास ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। इनका प्रादुर्भाव उस समय हुआ जबकि संत काव्य परंपरा पर सगुण धारा का प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया था। दादू दयाल के शिष्य सुन्दर दास का स्थान इस परंपरा में महत्वपूर्ण है। इनके काव्य में मुख्यतः गेय - मुक्तक शैली का प्रयोग हुआ है। इसके अतिरिक्त इन्होंने साखी, दोहा, चौपाई की शैली का भी प्रयोग किया है। रीतिकाल के निर्गुणवादी कवियों ने कवित्त, सवैया एवं कुण्डलियों में भी काव्य रचना की है। अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम इन्होंने लोक प्रचलित भाषाओं को ही बनाया है।
Zitieren
APA
कुमार, ल. (2025). निर्गुण भक्ति संगीत परंपरा के रचनाकार. BHAIRAVI, 68. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol31.009
Vancouver
कुमार ल. निर्गुण भक्ति संगीत परंपरा के रचनाकार. BHAIRAVI. 2025:68. doi:10.65403/bhairavi.vol31.009
BibTeX
@article{2025,
author = {कुमार, ललन},
title = {निर्गुण भक्ति संगीत परंपरा के रचनाकार},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {68},
doi = {10.65403/bhairavi.vol31.009}
}
EUVIMED