EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

मृण्मय लोकवाद्यों की चरणबद्ध निर्माण प्रक्रिया का विश्लेषणात्मक अध्ययन

प्रो. पुष्पम नारायण, डॉ. गजेन्द्र भारद्वाज

BHAIRAVI · 13.11.2025 · 53

DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.007 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von प्रो. पुष्पम नारायण und 1 weiteren Autor:innen.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

भारतीय लोकसंगीत में मृदा-निर्मित लोकवाद्यों का विशेष महत्त्व रहा है। लोकवाद्य भारतीय संगीत की समृद्धि तथा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक माने जाते हैं। इनकी धार्मिक तथा सामाजिक पहचान भी किसी से छिपी नहीं है। यह प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रत्येक भारतीय के जीवन और दिनचर्या से अनिवार्यतः जुड़ा हुआ है। दिन के प्रारंभ के समय मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना या आरती के समय आने वाले वाद्ययंत्रों की ध्वनि में, आते-जाते सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के अनुष्ठान, उत्सव, आयोजन से जुड़े हुए अवसरों पर प्रयुक्त लोकसंगीत की ध्वनियों से आने वाली ध्वनियों से निकली तरंगें हमारे अवचेतन तथा अचेतन मन के मनोविज्ञान तथा मस्तिष्क को तरंगायित करते हुए अनजाने में ही हमें विकारमुक्त कर देने की क्षमता रखती हैं। इन आयोजनों में शामिल होने वाले श्रोताओं तथा प्रत्यक्षदर्शियों को ये लोकवाद्य अपनी सुमधुर ध्वनि उसे उल्लसित करते हुए भावनात्मक संतुष्टि प्रदान करते हैं। उत्तरभारतीय ग्रामीण तथा जनजातीय क्षेत्रों के लोकसंगीत में प्रयुक्त मटकी तथा दक्षिण भारतीय संगीत में प्रयुक्त घड़े की आकृति का लोकवाद्य घटम ऐसे ही लोकवाद्य हैं। इन लोकवाद्यों का निर्माण स्थानीय सुलभता से उपलब्ध सामग्रियों जैसे बाँस, लकड़ी, चमड़ा, धातु, मिट्टी आदि से किया जाता है जिसके कारण इनकी लागत भी कम होती है और ये पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपयोगी भी होते हैं। निर्माण सामग्री में मिट्टी के उपयोग से मनचाहे आकार तथा आकृति के वाद्ययंत्र बनाए जा सकते हैं। इतने सुविधाजनक होने के बावजूद इन लोकवाद्यों के उपयोग तथा प्रचलन में समय के साथ कमी आती जा रही हैं। इस कमी के परोक्ष कारणों में इसके संरक्षण संबंधी कई चुनौतियों का होना एक बड़ा कारण है, जिनके विश्लेषणात्मक अध्ययन को इस शोधपत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

Zitieren

APA

नारायण, प. प., & भारद्वाज, ड. ग. (2025). मृण्मय लोकवाद्यों की चरणबद्ध निर्माण प्रक्रिया का विश्लेषणात्मक अध्ययन. BHAIRAVI, 53. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.007

Vancouver

नारायण पप, भारद्वाज डग. मृण्मय लोकवाद्यों की चरणबद्ध निर्माण प्रक्रिया का विश्लेषणात्मक अध्ययन. BHAIRAVI. 2025:53. doi:10.65403/bhairavi.vol30.007

BibTeX
@article{2025,
  author = {नारायण, प्रो. पुष्पम and भारद्वाज, डॉ. गजेन्द्र},
  title = {मृण्मय लोकवाद्यों की चरणबद्ध निर्माण प्रक्रिया का विश्लेषणात्मक अध्ययन},
  journal = {BHAIRAVI},
  year = {2025},
  pages = {53},
  doi = {10.65403/bhairavi.vol30.007}
}
Kostenlos starten →