EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

बुन्देलखण्ड की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का अभाव: विश्लेषणात्मक अध्ययन

सत्‍यम रिछारिया

Bundelkhand Research Journal · 30.06.2026 · 4 (1) · 56

DOI: 10.65554/brj.v4i1.07 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Bundelkhand Research Journal, online erschienen am 30.06.2026. Verfasst von सत्‍यम रिछारिया. Die Arbeit nennt 6 Literaturangaben.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

बुन्देलखण्ड, जो भारत के हृदय स्थल में स्थित एक विशिष्ट सांस्कृतिक और भौगोलिक क्षेत्र है, बुन्देलखण्ड क्षेत्र का विस्तार उत्तर प्रदेश के 7 जिलों और मध्य प्रदेश के 7 जिलों में है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में जल-संकट, बेरोज़गारी, कृषि संकट, विकास की धीमी गति और राज्य की उपेक्षा जैसे मुद्दों के बावजूद यहाँ मज़बूत क्षेत्रीय दल उभरकर नहीं आए। भारतीय राजनीति में अक्सर देखा गया है कि क्षेत्रीय असंतुलन और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान क्षेत्रीय दलों को जन्म देती है। किंतु, बुन्देलखण्ड के संदर्भ में यह सिद्धांत असफल प्रतीत होता है। यहाँ 'बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा' जैसे संगठन तो बने, लेकिन वे कभी भी एक मुख्यधारा के राजनीतिक दल में परिवर्तित होकर चुनावी सफलता प्राप्त नहीं कर सके। राजनीति पूरी तरह से राष्ट्रीय दलों (भाजपा, कांग्रेस) या राज्य-स्तरीय दलों (सपा, अपना दल - केवल यूपी हिस्से में) के इर्द-गिर्द घूमती है। द्वि-राज्यीय प्रशासनिक विभाजन यह सबसे बड़ा अवरोध है, बुन्देलखण्ड का आधा हिस्सा उत्तर प्रदेश में है और आधा मध्य प्रदेश में, राजनीतिक विखंडन के कारण यदि कोई क्षेत्रीय दल बनता भी है, तो उसे दो अलग-अलग राज्यों के चुनाव आयोगों और विधानसभाओं में लड़ना होगा। मुद्दों का बिखराव यूपी के बुंदेलखंड की समस्याएं अक्सर लखनऊ की राजनीति से प्रभावित होती हैं, जबकि एमपी का बुंदेलखंड भोपाल की ओर देखता है, इस विभाजन ने 'एकीकृत बुंदेलखंडी वोट बैंक' को कभी बनने ही नहीं दिया। अध्ययन से पता चलता है कि नेतृत्व विखंडन, जातीय राजनीति, संसाधनों की कमी और राष्ट्रीय दलों का प्रभुत्व इस स्थिति के प्रमुख कारण हैं। यदि एकीकृत नेतृत्व और स्पष्ट नीति-आधार विकसित हो जाए तो क्षेत्र में मजबूत क्षेत्रीय दल का उदय संभव है।

Zitieren

APA

रिछारिया, स. (2026). बुन्देलखण्ड की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का अभाव: विश्लेषणात्मक अध्ययन. Bundelkhand Research Journal, 4(1), 56. https://doi.org/10.65554/brj.v4i1.07

Vancouver

रिछारिया स. बुन्देलखण्ड की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का अभाव: विश्लेषणात्मक अध्ययन. Bundelkhand Research Journal. 2026;4(1):56. doi:10.65554/brj.v4i1.07

BibTeX
@article{2026,
  author = {रिछारिया, सत्‍यम},
  title = {बुन्देलखण्ड की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का अभाव: विश्लेषणात्मक अध्ययन},
  journal = {Bundelkhand Research Journal},
  year = {2026},
  volume = {4},
  number = {1},
  pages = {56},
  doi = {10.65554/brj.v4i1.07}
}
Kostenlos starten →