उस्ताद काले खाँ (जयपुर वाले): अजराड़ा घराने की उपेक्षित किंतु अमूल्य विरासत— एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
BHAIRAVI · 13.11.2025 · 27
DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.003 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von अभिजीत.
Abstract (Originalsprache)
संगीत को प्राचीन काल से ही कला के सबसे सूक्ष्म और परिष्कृत रूपों में से एक माना गया है। इसमें तीन प्रमुख अंग सम्मिलित हैं – गायन, वादन और नृत्य। इन तीनों में से वादन का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह गायन और नृत्य, दोनों ही विधाओं की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। इसी संदर्भ में तबला का स्थान विशेष रूप से केंद्रीय है। यह गायन, नृत्य और वादन – तीनों में संरचना और ऊर्जा प्रदान करता है। तबला अपनी जटिल लयबद्ध संरचनाओं के माध्यम से संगीत की रूपरेखा को सौंदर्यपूर्ण अलंकरण देता है, जिससे प्रस्तुति की भावनात्मक गहराई और सौंदर्यात्मक प्रभावशीलता बढ़ जाती है।संगीत की मूल आत्मा में घराना प्रणाली निहित है –एक पारंपरिक ढांचा जो गुरु से शिष्य तक अविच्छिन्न परंपरा के रूप में प्रेषित होता आया है। इस प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक घराने की विशिष्ट शैली, रचना-संरचना तथा सिद्धांतों का संरक्षण हुआ है, जो उसके संस्थापकों द्वारा स्थापित किए गए थे। छह प्रमुख तबला घरानों में से अजराड़ा घराना का स्थान विशेष रूप से अनूठा है। यह अपनी सूक्ष्म लयकारी, दीर्घ कायदे जिनमें आरोही और अवरोही बोलों का क्रम होता है, तथा तिश्र जाति के कायदों की रचना के लिए प्रसिद्ध है। इसी घराने में उस्ताद काले खाँ एक ऐसे महत्वपूर्ण किंतु उपेक्षित व्यक्तित्व के रूप में उभरते हैं, जिनकी दूरदर्शी मार्गदर्शक भूमिका ने इस घराने की परंपरा को आकार देने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया।यह शोधपत्र उस्ताद काले खाँ की विरासत और योगदान पर प्रकाश डालने का प्रयास करता है, जिनका कार्य उनकी महत्ता के अनुरूप मान्यता प्राप्त नहीं कर सका है। साथ ही, यह अध्ययन उनके: सांगीतिक परंपरा में उचित स्थान को पुनः स्थापित करने का भी प्रयास है। प्रमुख शब्दावली :- अजराड़ा घराना, उस्ताद काले खाँ, तबला, संगीत, विरासत
Zitieren
APA
अभिजीत (2025). उस्ताद काले खाँ (जयपुर वाले): अजराड़ा घराने की उपेक्षित किंतु अमूल्य विरासत— एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. BHAIRAVI, 27. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.003
Vancouver
अभिजीत. उस्ताद काले खाँ (जयपुर वाले): अजराड़ा घराने की उपेक्षित किंतु अमूल्य विरासत— एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. BHAIRAVI. 2025:27. doi:10.65403/bhairavi.vol30.003
BibTeX
@article{2025,
author = {अभिजीत},
title = {उस्ताद काले खाँ (जयपुर वाले): अजराड़ा घराने की उपेक्षित किंतु अमूल्य विरासत— एक विश्लेषणात्मक अध्ययन},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {27},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.003}
}
EUVIMED