EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

हिन्दू - संस्कार : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Shiv Prasad

Journal of Socio-Educational & Cultural Research · 15.12.2026 · 12 (27) · 101

DOI: 10.68868/14js15ak40 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Journal of Socio-Educational & Cultural Research, online erschienen am 09.11.2026. Verfasst von Shiv Prasad. Die Arbeit nennt 10 Literaturangaben.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

आचार्य चाणक्य ने संस्कारों के विषय में कहा है कि बाल्यकाल में डाले गए संस्कार ही व्यक्ति का भविष्य बनाते हैं| संस्कार एक शुद्धि की क्रिया है जिसका संबंध व्यक्ति के दैहिक, मानसिक और बौद्धिक शुद्धिकरण के लिए किए जाने वाले अनुष्ठानों से है| व्यक्ति इन अनुष्ठानों के द्वारा ही शुद्ध और संस्कृत होता है तथा मनुष्यत्व को प्राप्त करता है| प्राचीन काल से ही संस्कार धार्मिक तथा सामाजिक एकता के प्रभावकारी माध्यम रहे हैं| सुदूर अतीत काल से प्रारंभ होकर अनेक परिवर्तनों के साथ ये आज भी जीवित है| अपने अंदर समाहित धार्मिक एवं वैज्ञानिक एकता के कारण ऐसा जान पड़ता है कि भविष्य में भी इनका अस्तित्व बना रहेगा| जब स्वास्थ्य-विज्ञान और प्रजनन-शास्त्र आम जनमानस तक नहीं पहुंचता था, उस समय यह संस्कार ही इन विषयों पर ज्ञान कराते थे| विद्यारम्भ, उपनयन तथा समावर्तन आदि संस्कार शिक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्त्व के थे| आदिम समाजों में अनिवार्य शिक्षा को लागू करने के लिए कोई धर्मनिरपेक्ष माध्यम नहीं था ये संस्कार ही शिक्षा की अनिवार्यता को प्रस्तुत करते थे| शारीरिक तथा मानसिक दृष्टि से अयोग्य बालक को भी शिक्षा के अनिवार्य पाठ्यक्रम से होकर गुजरना पड़ता था, जिसमें अध्ययन तथा कठोर अनुशासन का समावेशन था| विवाहों के प्रकार, उसकी सीमाएं, वैवाहिक विधि-विधान आदि स्त्री-पुरुषों में यौन समस्या तथा अन्य सामाजिक समस्याओं का नियमन करते थे| अंतिम संस्कार अन्त्येष्टि मृतक तथा जीवन के प्रति गृहस्थ के कर्तव्यों में सामंजस्य स्थापित करते थे| इस प्रकार संस्कारों का यह पुंज मानवजीवन तथा उनके विकास के लिए एक क्रमबद्ध योजना का कार्य करते थे| सामाजिक परिवर्तन और आधुनिकीकरण के बावजूद भी मनुष्य जीवन के लिए जीवन का यह संस्कार सदा अपेक्षित रहेगा, संस्कारों की प्राचीन रूपरेखा में परिवर्तन तो होगा, लेकिन समय की आवश्यकता के अनुरूप संस्कारों का नवीन रूप भी प्राप्त होता रहेगा| समाज के विचारक वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग का यह नैतिक उत्तरदायित्व है कि वे मानव जीवन के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक मूल्यों की पुनः प्रतिष्ठा करें|

Zitieren

APA

Prasad, S. (2026). हिन्दू - संस्कार : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. Journal of Socio-Educational & Cultural Research, 12(27), 101. https://doi.org/10.68868/14js15ak40

Vancouver

Prasad S. हिन्दू - संस्कार : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. Journal of Socio-Educational & Cultural Research. 2026;12(27):101. doi:10.68868/14js15ak40

BibTeX
@article{Prasad2026,
  author = {Prasad, Shiv},
  title = {हिन्दू - संस्कार : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन},
  journal = {Journal of Socio-Educational & Cultural Research},
  year = {2026},
  volume = {12},
  number = {27},
  pages = {101},
  doi = {10.68868/14js15ak40}
}
Kostenlos starten →