EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

गाँधी के चिंतन में हिन्दू धर्म

डॉ.राधेश्याम शर्मा

International Scientific Journal of Engineering and Management · 26.03.2023 · 02 (03) · 1-9

DOI: 10.55041/isjem00130 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift International Scientific Journal of Engineering and Management, online erschienen am 26.03.2023. Verfasst von डॉ.राधेश्याम शर्मा.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

गांधीजी के अनुसार हिंदू धर्म अहिंसात्मक साधनों द्वारा सत्य की खोज है तथा सत्य की अथक खोज का दूसरा नाम हिंदू धर्म है I1 उनके द्वारा हिंदू धर्म की खूबी उसकी सर्व-संग्राहकता में है I हिन्दू धर्म में हर धर्म का सार मिलेगा और जो चीज इसमें नहीं है वह असार अनावश्यक है I2 महात्मा गांधी के अनुसार वे हिंदू क्यों है ? इसका उत्तर इस प्रकार दिया “ मैं वंशानुगत गुणों के प्रभाव में विश्वास रखता हूं और मेरा जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ है इसलिए मैं हिंदू हूं I अगर मुझे यह नैतिक बोध या आध्यात्मिक विकास के विरुद्ध लगे तो मैं इसे छोड़ दूंगा I अध्ययन करने पर जिन धर्मों को मैं जानता हूं उनमें मैंने इसे अधिक सहिष्णु पाया है I इसमें सैद्धांतिक कट्टरता नहीं है, यह बात मुझे बहुत आकर्षित करती है I क्योंकि इस कारण इसके अनुयायी को आत्माभिव्यक्ति का अधिक से अधिक अवसर मिलता हैI हिंदू धर्म वर्जनशील नहीं है, अतः इसके अनुयायी न सिर्फ दूसरे धर्मों का आदर कर सकते हैं, बल्कि वे सभी धर्मों की अच्छी बातों को पसंद कर सकते हैं और अपना सकते हैं I अहिंसा सभी धर्मों में है मगर हिंदू धर्म में उसकी उच्चतम अभिव्यक्ति और प्रयोग हुआ हैI मैं जैन एवं बौद्ध धर्म को हिंदू धर्म से अलग नहीं करता I हिंदू धर्म न सिर्फ मनुष्यों की एकात्मकता में विश्वास करता है, मेरी राय में हिंदू धर्म में गाय की पूजा मानवीयता के विकास की दिशा में उसका एक अनोखा योगदान है I सभी जीवो की एकात्मकता और इसलिए सभी प्रकार के जीवन में इसके विश्वास का यह व्यवहारिक रुप है I भिन्न योनियों में जन्म लेने का महान विश्वास इसी विश्वास का सीधा नतीजा है I

Zitieren

APA

शर्मा, ड. (2023). गाँधी के चिंतन में हिन्दू धर्म. International Scientific Journal of Engineering and Management, 02(03), 1-9. https://doi.org/10.55041/isjem00130

Vancouver

शर्मा ड. गाँधी के चिंतन में हिन्दू धर्म. International Scientific Journal of Engineering and Management. 2023;02(03):1-9. doi:10.55041/isjem00130

BibTeX
@article{2023,
  author = {शर्मा, डॉ.राधेश्याम},
  title = {गाँधी के चिंतन में हिन्दू धर्म},
  journal = {International Scientific Journal of Engineering and Management},
  year = {2023},
  volume = {02},
  number = {03},
  pages = {1--9},
  doi = {10.55041/isjem00130}
}
Kostenlos starten →