EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

प्रेमचंद के कथा साहित्य में समतामूलक समाज

डॉ. उमेश कुमार यादव

Vagisha International Multidisciplinary Research Journal · 25.10.2026 · 1 (5) · 31-39

DOI: 10.67185/vimrj.v1i5.43 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, online erschienen am 25.10.2026. Verfasst von डॉ. उमेश कुमार यादव.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

प्रेमचंद आधुनिक हिन्दी साहित्य के वे शिखर पुरुष हैं, जिन्होंने साहित्य को महलों के झरोखों से निकालकर सीधे जमीन और जनसामान्य के बीच ला खड़ा किया है। उनका कथासाहित्य भारतीय समाज के शोषित, पीड़ित और उपेक्षित वर्ग की पीड़ा का सजीव हस्ताक्षर है। प्रेमचंद का समूचा साहित्य एक ऐसे समतामूलक समाज की कल्पना और उसके निर्माण के लिए किए गए संघर्ष का जीवंत दस्तावेज है, जहाँ जाति, वर्ग, लिंग और अर्थ के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। प्रेमचंद के कथासाहित्य का उद्देश्य एक ऐसे समतामूलक समाज की स्थापना करना था, जो शोषण, अन्याय, जातिवाद और वर्ग-संघर्ष से मुक्त हो। उनके उपन्यासों और कहानियों में शोषितों, पीड़ितों और उपेक्षितों की आवाज मुखर रूप से उठाई गई है। उन्होंने अपनी रचनाओं में महाजनों, जमींदारों, मिल-मालिकों और भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों का पर्दाफाश किया। ‘गोदान’ उपन्यास में गोबर और धनिया का संघर्ष और श्कफनश् कहानी में घीसू और माधव इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कैसे आर्थिक विषमता ने मनुष्य को अमानवीय स्थिति में जीने के लिए मजबूर कर दिया। प्रेमचंद पूंजीवादी व्यवस्था के स्थान पर एक ऐसी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था देखना चाहते थे, जहाँ मेहनतकश इंसान को उसके श्रम का पूरा सम्मान और अधिकार मिलता रहे। उनके विचार में समतामूलक समाज की कल्पना बिना जातिगत असमानता को मिटाए अधूरी है। प्रेमचंद ने अपनी कहानियों में ब्राह्मणवादी और रूढ़िवादी मान्यताओं पर जोरदार हमला किया है। श्ठाकुर का कुआँश् और श्सद्गतिश् जैसी कहानियों में उन्होंने दिखाया कि कैसे जाति व्यवस्था ने समाज को विभाजित कर रखा है और दलितों को उनके बुनियादी मानवीय अधिकारों से वंचित कर दिया है। उनका साहित्य दलितों और पिछड़ों के आत्मसम्मान की रक्षा की वकालत करता है। प्रेमचंद के कथासाहित्य में स्त्री को केवल उपभोग की वस्तु नहीं, बल्कि समाज का एक स्वतंत्र और जागरूक अंग माना गया है। उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा, अनमेल विवाह, और पर्दा प्रथा जैसी कुप्रथाओं का पुरजोर विरोध किया। निर्मला, सेवासदन, गबन और प्रेमा जैसे उपन्यासों में नारी की दयनीय स्थिति का चित्रण करते हुए उन्होंने स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह और समाज में महिला-पुरुष की बराबरी पर जोर दिया। वे चाहते थे कि समाज के धनी और शक्तिशाली वर्ग अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें और गरीबों के साथ समानता का व्यवहार करें।

Zitieren

APA

यादव, ड. उ. क. (2026). प्रेमचंद के कथा साहित्य में समतामूलक समाज. Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, 1(5), 31-39. https://doi.org/10.67185/vimrj.v1i5.43

Vancouver

यादव डउक. प्रेमचंद के कथा साहित्य में समतामूलक समाज. Vagisha International Multidisciplinary Research Journal. 2026;1(5):31-39. doi:10.67185/vimrj.v1i5.43

BibTeX
@article{2026,
  author = {यादव, डॉ. उमेश कुमार},
  title = {प्रेमचंद के कथा साहित्य में समतामूलक समाज},
  journal = {Vagisha International Multidisciplinary Research Journal},
  year = {2026},
  volume = {1},
  number = {5},
  pages = {31--39},
  doi = {10.67185/vimrj.v1i5.43}
}
Kostenlos starten →