सुर्खियों में बेआवाज: हिंदी और तमिल फिल्मों में दलित प्रतिनिधित्व का समीक्षात्मक विश्लेषण
International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 05.08.2026 · 1072
DOI: 10.48175/ijarsct-37549 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 05.08.2026. Verfasst von सुभाष भिमराव दोंदे. Die Arbeit nennt 5 Literaturangaben.
Abstract (Originalsprache)
जातिव्यवस्था पे सीधे और स्पष्ट रूप से कथन करने में तमिल सिनेमा हिंदी सिनेमा से कई अधिक पुरोगामी साबित हुआ है, क्योंकि यह दबे-कुचले लोगों के अनुभवों पर ज़ोर देता है और सामाजिक सच्चाइयों का सीधे सामना करता है। असली दलित कहानियों को प्राथमिकता देते हुए यह जाति पर आधारित ज़ुल्म, हिंसा और ऊंच-नीच से बचने के बजाय उसका सामना करता हैं। जहाँ हिंदी सिनेमा ने पहले से ही जाति को या तो नज़रअंदाज़ किया है या ऊँची जाती के दर्शकों को आहत ना हो इस पलायनवादी नजरिए से दिखाया है, वहीं तमिल सिनेमा ने – जो फ़िल्म बनाने वालों की नई लहर से आगे बढ़ रहा है – पिछडों के नज़रिए को तेज़ी से आगे और मुख्यधारा बनाया है। तमिलनाडु के सामाजिक- राजनीतिक इतिहास में द्रविड़ आंदोलन और अम्बेडकरी राजनीति का पुनरुद्धार, तमिल सिनेमा में जातिगत असमानता पर चर्चा करने के लिए एक उपजाऊ आधार प्रदान करता है। तमिल सिनेमा हाशिये पर स्थित पिछडों के अनुभवों और जीवन को मुख्यधारा बनाने की अनुमति देता है; जो प्रचलित जातिव्यवस्था से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, और उनके मुद्दों के कथन को एक निष्क्रिय चित्रण से सच्चे सक्रिय प्रतिरोध में बदल देता है। इस पृष्ठभूमि प्रस्तुत शोधपत्र दलितों की कथानकों या आवाज़ को मुख्य धारा बनाकर फिल्मों का निर्माण करने में हिंदी सिनेमा नाकाम क्यूँ है? और तमिल सिनेमा किस तरह आगे है? इसका समीक्षात्मक विश्लेषण प्रदान करता है।
Zitieren
APA
दोंदे, स. भ. (2026). सुर्खियों में बेआवाज: हिंदी और तमिल फिल्मों में दलित प्रतिनिधित्व का समीक्षात्मक विश्लेषण. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 1072. https://doi.org/10.48175/ijarsct-37549
Vancouver
दोंदे सभ. सुर्खियों में बेआवाज: हिंदी और तमिल फिल्मों में दलित प्रतिनिधित्व का समीक्षात्मक विश्लेषण. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:1072. doi:10.48175/ijarsct-37549
BibTeX
@article{2026,
author = {दोंदे, सुभाष भिमराव},
title = {सुर्खियों में बेआवाज: हिंदी और तमिल फिल्मों में दलित प्रतिनिधित्व का समीक्षात्मक विश्लेषण},
journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
year = {2026},
pages = {1072},
doi = {10.48175/ijarsct-37549}
}
EUVIMED