"बहुभाषिकता और अनुवाद के परिप्रेक्ष्य में हिंदी साहित्य का विकास"
International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 05.08.2026 · 825
DOI: 10.48175/ijarsct-37512 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 05.08.2026. Verfasst von प्रियांका शामराव बालेशगोळ. Die Arbeit nennt 14 Literaturangaben.
Abstract (Originalsprache)
हिंदी साहित्य का विकास बहुभाषिक परिवेश में हुआ है, जहाँ विभिन्न भाषाओं और बोलियों के पारस्परिक संपर्क ने इसे समृद्ध बनाया है। भारत की भाषायी विविधता हिंदी साहित्य के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। बहुभाषिकता केवल भाषाओं के सह-अस्तित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी माध्यम है। इसी के साथ अनुवाद की प्रक्रिया विभिन्न भाषाओं के साहित्य को हिंदी में तथा हिंदी साहित्य को अन्य भाषाओं में प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस शोध-पत्र में हिंदी साहित्य में बहुभाषिकता की भूमिका, अनुवाद का योगदान, उसकी आवश्यकता का विस्तृत विश्लेषण किया है। साथ ही प्रमुख साहित्यकारों के योगदान एवं आधुनिक युग में अनुवाद के महत्व को भी स्पष्ट किया गया है। बहुभाषिकता और अनुवाद हिंदी साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत जैसे बहुभाषी देश में विभिन्न भाषाओं के पारस्परिक संपर्क ने हिंदी साहित्य को समृद्ध, व्यापक और बहुआयामी बनाया है। अनुवाद के माध्यम से न केवल अन्य भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियाँ हिंदी में आईं, बल्कि विश्व साहित्य के महत्वपूर्ण विचार और धाराएँ भी हिंदी पाठकों तक पहुँचीं। इससे हिंदी साहित्य में विषय-वस्तु, शैली और अभिव्यक्ति के नए आयाम विकसित हुए।बहुभाषिकता ने साहित्यकारों को विभिन्न सांस्कृतिक और भाषाई अनुभवों से जोड़ते हुए रचनात्मकता को विस्तार दिया है। साथ ही, अनुवाद ने भाषाई सीमाओं को समाप्त कर ज्ञान के आदान-प्रदान को संभव बनाया है। आधुनिक युग में वैश्वीकरण और तकनीकी विकास के कारण अनुवाद की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है, जिससे हिंदी साहित्य का वैश्विक स्तर पर प्रसार हो रहा है।
Zitieren
APA
बालेशगोळ, प. श. (2026). "बहुभाषिकता और अनुवाद के परिप्रेक्ष्य में हिंदी साहित्य का विकास". International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 825. https://doi.org/10.48175/ijarsct-37512
Vancouver
बालेशगोळ पश. "बहुभाषिकता और अनुवाद के परिप्रेक्ष्य में हिंदी साहित्य का विकास". International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:825. doi:10.48175/ijarsct-37512
BibTeX
@article{2026,
author = {बालेशगोळ, प्रियांका शामराव},
title = {"बहुभाषिकता और अनुवाद के परिप्रेक्ष्य में हिंदी साहित्य का विकास"},
journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
year = {2026},
pages = {825},
doi = {10.48175/ijarsct-37512}
}
EUVIMED