“21 वीं सदी के हिंदी फिल्मों में संघर्षशील और आत्मनिर्भर ‘स्त्री’”
International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 05.08.2026 · 837
DOI: 10.48175/ijarsct-37514 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 05.08.2026. Verfasst von डॉ. स्नेहल श्रीकांत गर्जेपाटील. Die Arbeit nennt 9 Literaturangaben.
Abstract (Originalsprache)
हिंदी साहित्य और हिंदी सिनेमा भारतीय समाज की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। साहित्य जहाँ मानवीय अनुभवों, सामाजिक संरचनाओं और वैचारिक प्रवृत्तियों को शब्दों में अभिव्यक्त करता है, वहीं सिनेमा उन्हीं अनुभवों को दृश्य-श्रव्य माध्यम के द्वारा व्यापक जनसमूह तक पहुँचाता है। दोनों के बीच का संबंध एकतरफा न होकर संवादात्मक और अंत:क्रियात्मक है। 21 वीं सदी के भारतीय सिनेमा में महिलाओं के संघर्ष के चित्रण ने न केवल सिनेमा की दुनिया में, बल्कि समाज में भी महिलाओं के प्रति जो धारणाएँ थी उन्हें बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले जहां यह संघर्ष समाज के लिए एक चुनौती और विद्रोह का प्रतीक था, वहीं अब यह आत्मनिर्भरता, स्वतंत्रता और आत्म-खोज का प्रतीक बन गया है। फिल्मों में महिलाओं के द्वारा किए गए प्रतिरोध ने महिलाओं को प्रेरित किया है कि वे अपनी पहचान को खोजें और बिना किसी सामाजिक दबाव के अपने फैसले खुद लें और जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचें। हालांकि, असली जिंदगी में यह यात्रा अभी भी उतनी सरल नहीं है, जितनी फिल्मों में दिखाई जाती है। फिर भी, यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय सिनेमा ने महिलाओं के प्रतिरोध को समाज में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया है और इससे जुड़ी चुनौतियों को उजागर किया है। सिनेमा ने महिलाओं के संघर्ष को सामान्य बनाने में मदद की है, जिससे समाज में इसे लेकर बढ़ती स्वीकृति और जागरूकता भी देखी जा रही है। स्त्रियों के लिए 20 वीं सदी में सामाजिक वर्जनाओं के टैबू टूटने का जो सिलसिला शुरू हुआ, 21 वीं सदी तक उसमें और भी इजाफे हुए। वर्जनाओं और पाबंदियों का तिलिस्म टूटने के साथ ही स्त्री चेतना अपनी अस्मिता के लिए और अधिक मुखर होकर अभिव्यक्त होने लगी है।
Zitieren
APA
गर्जेपाटील, ड. स. श. (2026). “21 वीं सदी के हिंदी फिल्मों में संघर्षशील और आत्मनिर्भर ‘स्त्री’”. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 837. https://doi.org/10.48175/ijarsct-37514
Vancouver
गर्जेपाटील डसश. “21 वीं सदी के हिंदी फिल्मों में संघर्षशील और आत्मनिर्भर ‘स्त्री’”. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:837. doi:10.48175/ijarsct-37514
BibTeX
@article{2026,
author = {गर्जेपाटील, डॉ. स्नेहल श्रीकांत},
title = {“21 वीं सदी के हिंदी फिल्मों में संघर्षशील और आत्मनिर्भर ‘स्त्री’”},
journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
year = {2026},
pages = {837},
doi = {10.48175/ijarsct-37514}
}
EUVIMED