भारतीय कला में बोधगया का शिल्पांकन
International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 19.05.2026 · 126
DOI: 10.48175/ijarsct-35518 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 19.05.2026. Verfasst von डाॅ. प्रदीप सिंह. Die Arbeit nennt 15 Literaturangaben.
Abstract (Originalsprache)
बिहार राज्य के अन्तर्गत गया जनपद से छः मील की दूरी पर उरूबिल्ब नामक ग्राम के निकट एक पीपल वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को संबोधि की प्राप्ति हुई थी। इसकी स्मृति में सम्राट अशोक ने संबोधि स्थल पर एक बोधिगृह का निर्माण कराया था। जिसके चतुर्दिक ईंटो की एक वेदिका निर्मित की गई थी। शुंग काल में ईंटों के स्थान पर पत्थरों का प्रयोग किया जिसमें भरहुत और सांची के सदृश स्तम्भ सूची एवं उष्णीष का निर्माण किया गया। यद्यपि यह वेदिका पूर्णतः विनष्ट हो चुकी है परन्तु अधिकांश स्तम्भ एवं सूचियों के ध्वांसावशेष द्वारा इनकी कला का अवलोकन किया जा सकता है। वर्तमान समय में बोधगया के महाबोधि मंदिर की ग्यारहवीं शताब्दी में बर्मियों ने मरम्मत कराकर भव्य स्वरूप प्रदान किया था। चीनी यात्री हवेनसांग ने 647 ई० में इसे जिस रूप में देखा था उसका कुछ अंश व अवशिष्ट आज भी विद्यमान है। हवेनसाँग के अनुसार लगभग 160-170 फुट ऊँचा तथा 50 फुट चैड़ा ईंट द्वारा निर्मित इस बिहार पर प्लास्टर एवं बुद्ध की स्वर्ण मूर्तियों बिहार की रथिकाओं की पंक्तियां सुसज्जित थी।1 जिससे प्रतीत होता है कि मंदिर का आधुनिक स्वरूप बहुत बाद का है परन्तु बोधगया मंदिर का अधिकांश भाग शुंग कालीन कला का परिचायक है। मंदिर के एक अहिच्छत्र पर राजा इन्द्र-मित्र और ब्रह्ममित्र की रानियों का नाम उत्कीर्ण है। इनका समय ई०पू० प्रथम शती है तथा ये राजा शुंग राज्य के अधीन सामंत शासक थे। अधिकांश विचारकों का मत है कि बोधगया के रेलिंग पर अंकित अधिकांश दृश्य सांची के पूर्व तथा भरहुत के बाद के प्रतीत होते हैं, जो सम्भवतः प्रथम शती के पूर्वाद्ध में निर्मित हुए होगे।
Zitieren
APA
सिंह, ड. प. (2026). भारतीय कला में बोधगया का शिल्पांकन. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 126. https://doi.org/10.48175/ijarsct-35518
Vancouver
सिंह डप. भारतीय कला में बोधगया का शिल्पांकन. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:126. doi:10.48175/ijarsct-35518
BibTeX
@article{2026,
author = {सिंह, डाॅ. प्रदीप},
title = {भारतीय कला में बोधगया का शिल्पांकन},
journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
year = {2026},
pages = {126},
doi = {10.48175/ijarsct-35518}
}
EUVIMED