EUVIMEDEUVIMED entdecken
Open Access · CC BY-NC 4.0

मीडिया और सूचना साक्षरता के लिए सरकारी प्रयासों का मूल्यांकन

हरिंद्र बैनीवाल, डाॅ अमित

Journal of Multidisciplinary Knowledge · 2025

DOI: 10.36676/jmk.v5.i1.73 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Journal of Multidisciplinary Knowledge, 2025. Verfasst von हरिंद्र बैनीवाल und 1 weiteren Autor:innen. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY-NC 4.0).

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

डिजिटल युग में जहाँ गलत सूचना, फेक न्यूज और प्रचार-प्रसार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरे बन चुके हैं, वहीं मीडिया और सूचना साक्षरता (डप्स्) एक अत्यंत आवश्यक दक्षता के रूप में उभरी है। भारत सहित विश्व के अनेक देशों ने यह स्वीकार किया है कि नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों, शिक्षकों और मीडिया से जुड़े पेशेवरों के बीच मीडिया और सूचना साक्षरता विकसित करना समय की मांग है। यह शोध भारत सरकार द्वारा मीडिया और सूचना साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु की गई विभिन्न पहलों, नीतियों और शैक्षणिक सुधारों का मूल्यांकन करता है।इस शोध पत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, डिजिटल इंडिया अभियान और फैक्ट-चेकिंग पहलों जैसे कार्यक्रमों का आलोचनात्मक विश्लेषण किया गया है। गुणात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए, इस अध्ययन में आधिकारिक दस्तावेजों, नीति वक्तव्यों और विशेषज्ञ समीक्षाओं की जांच की गई है ताकि इन प्रयासों की प्रभावशीलता को समझा जा सके। निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि यद्यपि डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं, फिर भी मीडिया और सूचना साक्षरता के लिए एक अधिक समेकित, पाठ्यक्रम-आधारित और आलोचनात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है।यह शोध पत्र नीति में सुधार हेतु कुछ ठोस अनुशंसाएं प्रस्तुत करता है और सरकारी संस्थाओं, शैक्षणिक संगठनों तथा नागरिक समाज के बीच बेहतर सहयोग की आवश्यकता पर बल देता है।

Zitieren

APA

बैनीवाल, ह., & अमित, ड. (2025). मीडिया और सूचना साक्षरता के लिए सरकारी प्रयासों का मूल्यांकन. Journal of Multidisciplinary Knowledge. https://doi.org/10.36676/jmk.v5.i1.73

Vancouver

बैनीवाल ह, अमित ड. मीडिया और सूचना साक्षरता के लिए सरकारी प्रयासों का मूल्यांकन. Journal of Multidisciplinary Knowledge. 2025. doi:10.36676/jmk.v5.i1.73

BibTeX
@article{2025,
  author = {बैनीवाल, हरिंद्र and अमित, डाॅ},
  title = {मीडिया और सूचना साक्षरता के लिए सरकारी प्रयासों का मूल्यांकन},
  journal = {Journal of Multidisciplinary Knowledge},
  year = {2025},
  doi = {10.36676/jmk.v5.i1.73}
}
Kostenlos starten →