पंडित रविशंकर का “सितार और ऑर्केस्ट्रा के लिए कंसर्टो’: भारतीय राग परंपरा और पश्चिमी सामंजस्य का सृजनात्मक संवाद”
BHAIRAVI · 13.11.2025 · 151
DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.025 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von मीना कुमारी und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
बीसवीं शताब्दी के संगीत जगत में पंडित रविशंकर एक ऐसे प्रकाश-स्तंभ के रूप में उभरे, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। उनकी रचनात्मक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 1971 में लंदन सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुत ‘सितार और ऑर्केस्ट्रा के लिए कंसर्टी’ (Concerto for Sitar & Orchestra) है। यह शोध पत्र इस ऐतिहासिक रचना का गहन संरचनात्मक और सैद्धांतिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह जाँचना है कि पंडित रविशंकर ने भारतीय रागों की जटिल और सूक्ष्म मेलोडिक संरचनाओं को पश्चिमी ऑर्केस्ट्रा की हार्मोनिक और पॉलीफोनिक परंपरा के साथ किस प्रकार एकीकृत किया। इस विश्लेषण में रागों के पारंपरिक तत्व - जैसे आलाप, जोड़, झाला, वादी-संवादी संबंध और रस को ऑर्केस्ट्रा के वाद्य-विन्यास, बनावट (texture) और प्रतिध्वनि (counterpoint) जैसी तकनीकों के संदर्भ में परखा गया है। शोध में यह पाया गया है कि पंडित रविशंकर ने पश्चिमी सामंजस्य के पारंपरिक त्रय-केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाने के बजाय, राग के आंतरिक स्वरूप एवं नियमों का पालन करते हुए एक अभिनव ‘मेलोडी-केंद्रित सामंजस्य’ (melody-based harmony) का निर्माण किया, जो आगे चलकर ‘मेलहार्मनी’ जैसी अवधारणाओं का अग्रदूत सिद्ध हुआ। यह रचना केवल दो संगीत परंपराओं का सतही विलय नहीं है, बल्कि एक गहन संरचनात्मक संवाद है, जिसमें दोनों प्रणालियों की आत्मा को अक्षुण्ण रखते हुए एक नई सौंदर्यशास्त्रीय भाषा का सृजन किया गया है। मुख्य शब्द: पंडित रविशंकर, सितार कंसर्टी, राग, ऑर्केस्ट्रा, प्रतिध्वनि (काउंटरपॉइंट), मेलहार्मनी, भारतीय शास्त्रीय संगीत, पश्चिमी शास्त्रीय संगीत, सांस्कृतिक संवाद, राग खमाज, राग सिंधी भैरवी।
Zitieren
APA
कुमारी, म., & शाह, प. ड. र. (2025). पंडित रविशंकर का “सितार और ऑर्केस्ट्रा के लिए कंसर्टो’: भारतीय राग परंपरा और पश्चिमी सामंजस्य का सृजनात्मक संवाद”. BHAIRAVI, 151. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.025
Vancouver
कुमारी म, शाह पडर. पंडित रविशंकर का “सितार और ऑर्केस्ट्रा के लिए कंसर्टो’: भारतीय राग परंपरा और पश्चिमी सामंजस्य का सृजनात्मक संवाद”. BHAIRAVI. 2025:151. doi:10.65403/bhairavi.vol30.025
BibTeX
@article{2025,
author = {कुमारी, मीना and शाह, प्रोफेसर (डॉ) राजेश},
title = {पंडित रविशंकर का “सितार और ऑर्केस्ट्रा के लिए कंसर्टो’: भारतीय राग परंपरा और पश्चिमी सामंजस्य का सृजनात्मक संवाद”},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {151},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.025}
}
EUVIMED