EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में कंप्यूटर के उपयोग पर शिक्षक प्रशिक्षकों के दृष्टिकोण: एक समीक्षात्मक अध्ययन

रामसुरेश पटेल, अरुण कुमार सिंह

Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education · 01.07.2026 · 23 (4) · 45-64

DOI: 10.29070/r8w20d83 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, online erschienen am 01.07.2026. Verfasst von रामसुरेश पटेल und 1 weiteren Autor:innen.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर एवं सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) ने शिक्षण एवं अधिगम प्रक्रिया के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन किया है। शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक प्रशिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे भावी शिक्षकों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल साक्षरता तथा आधुनिक शिक्षण विधियों के उपयोग के लिए तैयार करते हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य शिक्षण एवं सीखने की प्रक्रिया में कंप्यूटर के उपयोग के प्रति शिक्षक प्रशिक्षकों के दृष्टिकोण, कंप्यूटर आधारित शिक्षण की भूमिका, लाभ, चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं का समीक्षात्मक विश्लेषण करना है। यह अध्ययन पूर्णतः द्वितीयक स्रोतों पर आधारित एक समीक्षात्मक अध्ययन है। अध्ययन के अंतर्गत वर्ष 2015 से 2025 के मध्य प्रकाशित साहित्य का विषयवस्तु विश्लेषण किया गया। साहित्य समीक्षा से स्पष्ट हुआ कि अधिकांश शिक्षक प्रशिक्षकों का कंप्यूटर आधारित शिक्षण के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक है। वे मानते हैं कि कंप्यूटर शिक्षण को अधिक प्रभावी, विद्यार्थी-केंद्रित, सहभागितापूर्ण तथा नवाचारपरक बनाता है। साथ ही, ICT प्रशिक्षण, डिजिटल दक्षता, संस्थागत सहयोग, आधुनिक डिजिटल अवसंरचना तथा तकनीकी सहायता कंप्यूटर के प्रभावी उपयोग के प्रमुख निर्धारक हैं। दूसरी ओर, तकनीकी संसाधनों की कमी, इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या, अपर्याप्त प्रशिक्षण, डिजिटल विभाजन तथा तकनीकी सहायता का अभाव प्रमुख चुनौतियों के रूप में सामने आए। अध्ययन से निष्कर्ष निकलता है कि शिक्षक शिक्षा संस्थानों में नियमित ICT प्रशिक्षण, स्मार्ट कक्षाओं का विकास, उच्च गति इंटरनेट, डिजिटल शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी उभरती शैक्षिक तकनीकों का समावेश आवश्यक है। इन उपायों से शिक्षक प्रशिक्षकों की डिजिटल दक्षता एवं शिक्षण प्रभावशीलता में वृद्धि होगी तथा शिक्षण एवं अधिगम प्रक्रिया अधिक गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और प्रौद्योगिकी-सक्षम बन सकेगी।

Zitieren

APA

पटेल, र., & सिंह, अ. क. (2026). शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में कंप्यूटर के उपयोग पर शिक्षक प्रशिक्षकों के दृष्टिकोण: एक समीक्षात्मक अध्ययन. Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, 23(4), 45-64. https://doi.org/10.29070/r8w20d83

Vancouver

पटेल र, सिंह अक. शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में कंप्यूटर के उपयोग पर शिक्षक प्रशिक्षकों के दृष्टिकोण: एक समीक्षात्मक अध्ययन. Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education. 2026;23(4):45-64. doi:10.29070/r8w20d83

BibTeX
@article{2026,
  author = {पटेल, रामसुरेश and सिंह, अरुण कुमार},
  title = {शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में कंप्यूटर के उपयोग पर शिक्षक प्रशिक्षकों के दृष्टिकोण: एक समीक्षात्मक अध्ययन},
  journal = {Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education},
  year = {2026},
  volume = {23},
  number = {4},
  pages = {45--64},
  doi = {10.29070/r8w20d83}
}
Kostenlos starten →