EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

भारतीय ज्ञान प्रणाली और डिजिटल शिक्षा: शिक्षक प्रशिक्षकों की शिक्षण शैली का अध्ययन

डॉ. रीनू पाल, मधु पाण्डेय, प्रो. (डॉ.) प्रज्ञा श्रीवास्तव

International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 16.08.2026 · 570

DOI: 10.48175/ijarsct-38055 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 16.08.2026. Verfasst von डॉ. रीनू पाल und 2 weiteren Autor:innen. Die Arbeit nennt 16 Literaturangaben.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

भारतीय ज्ञान प्रणालीविश्व की प्राचीनतम एवं समृद्ध ज्ञान परम्पराओं में से एक है, जिसकी आधारशिला गुरु-शिष्य परम्परा पर आधारित रही है। यह परम्परा केवल ज्ञान के हस्तांतरण का माध्यम नहीं थी, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्योंतथा आध्यात्मिक चेतनाका समन्वित मॉडल थी। वर्तमान डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप तीव्र गति से परिवर्तित हुआ है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता ऑनलाइन शिक्षण, मिश्रित अधिगम, वर्चुअल कक्षाएँ तथा मुक्त शैक्षिक संसाधनों ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को नई दिशा प्रदान की है। ऐसे परिवेश में यह प्रश्न अत्यंत प्रासंगिक हो जाता है कि क्या गुरु-शिष्य परम्परा के मूल तत्वों को डिजिटल शिक्षा में समाहित किया जा सकता है तथा शिक्षक प्रशिक्षकों की शिक्षण शैली किस प्रकार भारतीय ज्ञान प्रणाली के अनुरूप विकसित हो सकती है।यह शोध-पत्र गुणात्मक एवं विश्लेषणात्मक शोध पद्धति पर आधारित है तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शिक्षक शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षाशास्त्र से संबंधित उपलब्ध साहित्य का समालोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में यह प्रतिपादित किया गया है कि डिजिटल शिक्षा केवल तकनीकी माध्यम नहीं है, बल्कि यदि इसे भारतीय ज्ञान प्रणाली के व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नैतिकता तथा सतत् चिंतनके साथ जोड़ा जाए तो यह समग्र एवं मूल्यपरक शिक्षा का प्रभावी माध्यम बन सकती है। शिक्षक प्रशिक्षकों की भूमिका केवल विषय-वस्तु प्रस्तुत करने तक सीमित न रहकर एक मार्गदर्शक के रूप में विकसित होनी चाहिए। अध्ययन यह प्रतिपादित करता है कि डिजिटल युग में गुरु-शिष्य परम्परा का पुनर्पाठ भारतीय शिक्षा को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, तकनीकी रूप से सक्षम तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

Zitieren

APA

पाल, ड. र., पाण्डेय, म., & श्रीवास्तव, प. ड. प. (2026). भारतीय ज्ञान प्रणाली और डिजिटल शिक्षा: शिक्षक प्रशिक्षकों की शिक्षण शैली का अध्ययन. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 570. https://doi.org/10.48175/ijarsct-38055

Vancouver

पाल डर, पाण्डेय म, श्रीवास्तव पडप. भारतीय ज्ञान प्रणाली और डिजिटल शिक्षा: शिक्षक प्रशिक्षकों की शिक्षण शैली का अध्ययन. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:570. doi:10.48175/ijarsct-38055

BibTeX
@article{2026,
  author = {पाल, डॉ. रीनू and पाण्डेय, मधु and श्रीवास्तव, प्रो. (डॉ.) प्रज्ञा},
  title = {भारतीय ज्ञान प्रणाली और डिजिटल शिक्षा: शिक्षक प्रशिक्षकों की शिक्षण शैली का अध्ययन},
  journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
  year = {2026},
  pages = {570},
  doi = {10.48175/ijarsct-38055}
}
Kostenlos starten →