पंचायतीराज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम
Research Vidyapith International Multidisciplinary Journal · 10.06.2025 · 2 (6) · 116-124
DOI: 10.70650/rvimj.2025v2i600017 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Research Vidyapith International Multidisciplinary Journal, online erschienen am 10.06.2025. Verfasst von प्रमोद सिंह und 1 weiteren Autor:innen. Die Arbeit nennt 18 Literaturangaben. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY-NC 4.0).
Abstract (Originalsprache)
महिला सशक्तिकरण वर्तमान समाज की एक महत्त्वपूर्ण एवं आवश्यक विमर्श है। भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में पिछले कुछ वर्षों में महिला सशक्तिकरण की अवधारणा का प्रयोग हो रहा है। वैदिक काल में महिलाओं की सामाजिक स्थान पुरूषों से किसी प्रकार कम नहीं था। प्रारम्भ में हिन्दू समाज में स्त्रियों को काफी अधिकार सम्मान प्राप्त थे, गार्गी, मैत्रेयी इत्यादि उस काल की प्रसिद्ध महिलाएँ थी। लेकिन उत्तर वैदिक काल तथा उसके बाद के काल में समाज की मौलिक व्यवस्थाओं ने रूढ़ियों का रूप भी ग्रहण कर लिया, जिसके फलस्वरूप बाल विवाह, सती प्रथा, पर्दा प्रथा के फलस्वरूप महिलाओं की प्रस्थिति निरन्तर गिरती चली गयी। पितृसत्तात्मक सामाजिक व्यवस्था के द्वारा स्त्रियों के अध् िाकार कम हो गए। उनका स्वतंत्र रूप से बाहर जाना भी प्रतिबंधित हो गया। इस प्रकार समाज में उनकी भागीदारी कम होती चली गयी, सरकार की ओर से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है कि महिला अधिक से अधिक सशक्त हो और स्वालम्बी बने इसके तहत जहाँ विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, वही राजनीतिक रूप से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। पहला प्रयास पंचायतीराज अधिनियम में किए गए परिवर्तन के जरिए किया गया। भारत जैसे परम्परागत समाजों में जहाँ नारी को देवताओं की भांति पूजा जाता रहा है, वहाँ आज भी दहेज प्रथा, सती प्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, वेश्वावृत्ति एवं विधवाओं सम्बन्धी अनेक समस्याएँ मौजूद हैं, जहाँ विश्व के लगभग सभी समाजों में महिलाओं का स्तर पुरूषों के समान नहीं है। वर्तमान सामाजिक ढंाचे में पुरुषों को अधिक अध् िाकार संसाधन और निर्णय करने की शक्ति प्राप्त है। महिलाओं को परम्परागत भूमिकाएँ सौंपी गई है। विश्व के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य में बड़ी तीव्र गति से परिवर्तन हो रहा है, परन्तु इस परिवर्तनशील परिवेश में महिलाओं की स्थिति में चुनौती में स्वयं को पुरुषों के समान पेश किया है। उन्हें जब भी अवसर मिले तो उन्होंने पुरूष प्रत्याशियों से अच्छा प्रदर्शन किया। यह स्थिति तब है जब वे घर और बाहर बहुल भूमिकाएँ और उत्तरदायित्व निभा रही है। महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक पहचान के बीच घनिष्ठ सम्बंध होने की सच्चाई को स्वीकार करने के समग्र और वृहद दृष्टिकोण से महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में आशा को बल मिलता है।
Zitieren
APA
सिंह, प., & सिंह, उ. (2025). पंचायतीराज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम. Research Vidyapith International Multidisciplinary Journal, 2(6), 116-124. https://doi.org/10.70650/rvimj.2025v2i600017
Vancouver
सिंह प, सिंह उ. पंचायतीराज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम. Research Vidyapith International Multidisciplinary Journal. 2025;2(6):116-124. doi:10.70650/rvimj.2025v2i600017
BibTeX
@article{2025,
author = {सिंह, प्रमोद and सिंह, उदयवीर},
title = {पंचायतीराज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम},
journal = {Research Vidyapith International Multidisciplinary Journal},
year = {2025},
volume = {2},
number = {6},
pages = {116--124},
doi = {10.70650/rvimj.2025v2i600017}
}
EUVIMED