भारतीय ज्ञान परम्परा एवं संस्कृति: परम्परा और धरोहर का गौरव
Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University · 2024
DOI: 10.69919/7ermvf60 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University, 2024. Verfasst von Jitendra Verma und 1 weiteren Autor:innen. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY 4.0).
Abstract (Originalsprache)
हम अक्सर शिकायत करते हैं कि हमारी भारतीय संस्कृति और परम्पराओं का ह्रास हो रहा है। लेकिन ये ह्रास क्यों हो रहा है, इस बारे में हम कुछ सोचते नहीं और ना ही अपने प्रयासों को लेकर अपने भीतर झांकते है। हमारा इतिहास भी इस बारे में हमें कुछ ज्यादा जानकारी नहीं देता और जो जानकारी हमें इतिहास से मिलती है वह उस समय के शासनकर्ताओं तथा उनके इतिहासकारों द्वारा तोड़ी मरोड़ी हुई होती है। इसलिए हमें अपने इतिहास का पुनर्विश्लेषण करने की आवश्यकता है। कंबोडिया का अंगकोर वाट मंदिर जो कि विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक इमारत मानी जाती है, का निर्माण तमिल राजा और उसके तमिल कलाकारों द्वारा किया गया था। वैसे ये तो केवल झाँकी है, ऐसे अनेक उदाहरण हैं। लेकिन इसमें से कितनी बातों को हम भारतीय जानते हैं? हमारे पूर्वजों ने अनेक अद्वितीय और अद्भुत बातों को अंजाम दिया है, लेकिन ना तो हम उन बातों को अच्छी तरह से जानते हैं और ना ही हमने उसमें कोई वैल्यू एडिशन किया है। भारतीय संस्कृति और परंपरा अपनी एक अलग पहचान और अनूठापन लेकर पूरे विश्व में जानी जाती है, भारत ने विश्व को 'शून्य' दिया, गणित, खगोल विज्ञान, वेद, आयुर्वेद, योग जैसी बातें दी, विवाह, परिवार जैसी संकल्पनाएँ दी, भाषाएँ, धर्म, संगीत, नृत्य, स्थापत्य, खानपान, पहनावा, संस्कृति, परंपराएँ आदि सभी बातों में भारत में प्रांत और प्रदेश के अनुसार विविधता पायी जाती है लेकिन इसके बावजूद भारत जैसी एकता की मिसाल विश्व के अन्य किसी भी देश में पायी नहीं जाती। 'विविधता में एकता' यही भारत नामक इस विशाल और वैविध्यपूर्ण देश की आश्चर्यजनक पहचान है और इस पहचान को कायम रखना, हमारा फर्ज है। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की इस यात्रा में जिस तरह अभिमान की बात निहित है, ठीक उसी तरह उस संस्कृति और परंपरा के प्रति हमारे कर्त्तव्य भी शामिल हैं। इन दोनों का संतुलन रखते हुए हमें आगे बढ़ना होगा, जो इस दिशा में सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।
Zitieren
APA
Verma, J., & Pandey, A. (2024). भारतीय ज्ञान परम्परा एवं संस्कृति: परम्परा और धरोहर का गौरव. Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University. https://doi.org/10.69919/7ermvf60
Vancouver
Verma J, Pandey A. भारतीय ज्ञान परम्परा एवं संस्कृति: परम्परा और धरोहर का गौरव. Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University. 2024. doi:10.69919/7ermvf60
BibTeX
@article{Verma2024,
author = {Verma, Jitendra and Pandey, Alok},
title = {भारतीय ज्ञान परम्परा एवं संस्कृति: परम्परा और धरोहर का गौरव},
journal = {Divyayatan - A Journal of Lakulish Yoga University},
year = {2024},
doi = {10.69919/7ermvf60}
}
EUVIMED