रायबरेली जनपद के माध्यमिक स्तर पर छात्र एवं छात्राओं की पर्यावरण के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन
Adhigamy International Journal of Modern Research Perspectives (AIJMRP) · 2026
DOI: 10.67985/aijmrp.v1i2.02 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Adhigamy International Journal of Modern Research Perspectives (AIJMRP), 2026. Verfasst von सत्य प्रकाश चौधरी und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
पर्यावरण मानव जीवन के अस्तित्व एवं विकास का आधार है, किंतु जनसंख्या वृद्धि, औद्योगीकरण, नगरीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन, प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरणीय समस्याएँ निरंतर गंभीर होती जा रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति ज्ञान, संवेदनशीलता, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा संरक्षणात्मक व्यवहार विकसित करना आवश्यक है। माध्यमिक स्तर किशोरावस्था का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें विद्यार्थियों के विचार, मूल्य, आदतें और सामाजिक उत्तरदायित्व तेजी से विकसित होते हैं। अतः इस अवस्था में पर्यावरणीय जागरूकता का विकास उन्हें भविष्य में उत्तरदायी एवं पर्यावरण-संवेदनशील नागरिक बनाने में सहायक हो सकता है। प्रस्तुत अध्ययन में रायबरेली जनपद के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत 500 विद्यार्थियों, जिसमें 250 छात्र एवं 250 छात्राएँ सम्मिलित हैं, की पर्यावरण के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। आंकड़ों के संकलन के लिए प्रो0 डॉ0 एम0 राजामनिक्यम द्वारा निर्मित पर्यावरण जागरूकता मापनी का प्रयोग किया गया। अध्ययन के परिणामों के अनुसार छात्रों का पर्यावरणीय जागरूकता का मध्यमान 101.06 तथा छात्राओं का मध्यमान 102.10 पाया गया, जबकि दोनों समूहों के मानक विचलन क्रमशः 10.84 एवं 10.92 रहे। दोनों समूहों के मध्य क्रान्तिक अनुपात 1.06 प्राप्त हुआ, जो 498 स्वतंत्रांश पर .05 सार्थकता स्तर के सारणीमान 1.96 से कम है। अतः छात्र एवं छात्राओं की पर्यावरणीय जागरूकता में पाया गया अंतर सांख्यिकीय रूप से सार्थक नहीं है और निर्धारित शून्य परिकल्पना स्वीकार की जाती है। प्रस्तुत अध्ययन का निष्कर्ष इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि रायबरेली जनपद के माध्यमिक स्तर पर छात्र एवं छात्राओं दोनों में पर्यावरणीय जागरूकता लगभग समान स्तर की है। इसलिए पर्यावरण शिक्षा को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा जैव-विविधता संरक्षण जैसी व्यवहारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है।
Zitieren
APA
चौधरी, स. प., & यादव, ड. ओ. (2026). रायबरेली जनपद के माध्यमिक स्तर पर छात्र एवं छात्राओं की पर्यावरण के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन. Adhigamy International Journal of Modern Research Perspectives (AIJMRP). https://doi.org/10.67985/aijmrp.v1i2.02
Vancouver
चौधरी सप, यादव डओ. रायबरेली जनपद के माध्यमिक स्तर पर छात्र एवं छात्राओं की पर्यावरण के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन. Adhigamy International Journal of Modern Research Perspectives (AIJMRP). 2026. doi:10.67985/aijmrp.v1i2.02
BibTeX
@article{2026,
author = {चौधरी, सत्य प्रकाश and यादव, डॉ. ओमप्रकाश},
title = {रायबरेली जनपद के माध्यमिक स्तर पर छात्र एवं छात्राओं की पर्यावरण के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन},
journal = {Adhigamy International Journal of Modern Research Perspectives (AIJMRP)},
year = {2026},
doi = {10.67985/aijmrp.v1i2.02}
}
EUVIMED