विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भूमिका
Vagisha International Multidisciplinary Research Journal · 25.10.2026 · 1 (5) · 40-50
DOI: 10.67185/vimrj.v1i5.44 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, online erschienen am 25.10.2026. Verfasst von अंकज कुमार und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना तथा उनमें ज्ञान, कौशल, अभिवृत्ति और व्यवहार संबंधी अपेक्षित क्षमताओं का विकास करना है। शैक्षिक उपलब्धि विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का एक महत्त्वपूर्ण संकेतक है, जिसका संबंध उनकी अधिगम क्षमता, अध्ययन व्यवहार तथा शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति से होता है। विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि केवल विद्यालयी वातावरण, शिक्षण विधियों एवं पारिवारिक परिस्थितियों से ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि इसमें व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। बुद्धि, रुचि, अभिप्रेरणा, अध्ययन की आदतें, आत्मविश्वास, आत्म अवधारणा, आत्म प्रभावकारिता, ध्यान, स्मृति, संवेगात्मक स्थिरता तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे कारक विद्यार्थियों के अधिगम व्यवहार और शैक्षिक प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। निष्कर्ष के अनुसार विद्यार्थियों की व्यक्तिगत भिन्नताओं को स्वीकार करने तथा उनकी मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण-अधिगम वातावरण विकसित करने से शैक्षिक प्रगति को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
Zitieren
APA
कुमार, अ., & शर्मा, ड. ह. (2026). विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भूमिका. Vagisha International Multidisciplinary Research Journal, 1(5), 40-50. https://doi.org/10.67185/vimrj.v1i5.44
Vancouver
कुमार अ, शर्मा डह. विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भूमिका. Vagisha International Multidisciplinary Research Journal. 2026;1(5):40-50. doi:10.67185/vimrj.v1i5.44
BibTeX
@article{2026,
author = {कुमार, अंकज and शर्मा, डॉ. हरिओम},
title = {विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में व्यक्तिगत एवं मनोवैज्ञानिक कारकों की भूमिका},
journal = {Vagisha International Multidisciplinary Research Journal},
year = {2026},
volume = {1},
number = {5},
pages = {40--50},
doi = {10.67185/vimrj.v1i5.44}
}
EUVIMED