EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

स्वामी प्रसाद श्रीवास्तव जी के बुंदेली नाटकों में सामाजिक चेतना और जनजागरण के स्वर

आरती .

Bundelkhand Research Journal · 30.06.2026 · 4 (1) · 31

DOI: 10.65554/brj.v4i1.04 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Bundelkhand Research Journal, online erschienen am 30.06.2026. Verfasst von आरती .. Die Arbeit nennt 7 Literaturangaben.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

नाटक साहित्य की प्राचीनतम विधा है, इसलिए भारतीय भाषाओं में नाटक लेखन की समृद्ध परंपरा रही है। बुंदेलखंड की भाषा बुंदेली अनोखी भारतीय भाषा है। इसमें नाटक लेखन की समृद्ध परंपरा रही है। स्वामी प्रसाद श्रीवास्तव बुंदेली नाटक साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनकी एकमात्र बुंदेली नाट्य कृति ‘रैंन की पुतरिया’ वर्ष 2023 में प्रकाशित है। स्वामी प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने नाटकों में बुंदेलखंड के ऐतिहासिक- सांस्कृतिक प्रसंगों को आधुनिक संदर्भों से जोड़कर प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने नाटकों में बुंदेली लोक चित्रण करते हुए सामाजिक समस्याओं को केंद्र में रखकर नाटकों से सामाजिक चेतना जागृत की है। श्रीवास्तव जी की नाट्य रचनाएँ इस दृष्टि से भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं कि वे समस्या का चित्रण ही नहीं करतीं, बल्कि उसके पीछे के सामाजिक-सांस्कृतिक कारणों को भी उजागर करती हैं। उनके नाटक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। श्रीवास्तव जी ने अपने नाटकों में बुंदेलखंडी समाज की वास्तविकताओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनके तीन नाटकों - ‘रैंन की पुतरिया’, ‘पथरा के पाँव’ और ‘चौरी भर कुदई’ का सामाजिक चेतना और जनजागरण के परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण किया गया है। ‘रैंन की पुतरिया’ में नायिका राय प्रवीण के माध्यम से स्त्री जीवन की पीड़ा, संघर्ष और आत्मसम्मान का प्रश्न उठाया गया है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। ‘पथरा के पाँव’ में सैनिकों के बलिदान और दिव्यांगों को प्रति समाज की संवेदनहीनता को उजागर किया गया है, जो हमें अपने सामाजिक दायित्वों पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित करता है। ‘चौरी भर कुदई’ में दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर करारा प्रहार किया गया है, जो आज भी भारतीय समाज के लिए एक चुनौती बनी हुई है। वर्तमान में जब समाज अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में स्वामी प्रसाद श्रीवास्तव के बुंदेली नाटक हमें यह संदेश देते हैं कि साहित्य सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।

Zitieren

APA

., आ. (2026). स्वामी प्रसाद श्रीवास्तव जी के बुंदेली नाटकों में सामाजिक चेतना और जनजागरण के स्वर. Bundelkhand Research Journal, 4(1), 31. https://doi.org/10.65554/brj.v4i1.04

Vancouver

. आ. स्वामी प्रसाद श्रीवास्तव जी के बुंदेली नाटकों में सामाजिक चेतना और जनजागरण के स्वर. Bundelkhand Research Journal. 2026;4(1):31. doi:10.65554/brj.v4i1.04

BibTeX
@article{2026,
  author = {., आरती},
  title = {स्वामी प्रसाद श्रीवास्तव जी के बुंदेली नाटकों में सामाजिक चेतना और जनजागरण के स्वर},
  journal = {Bundelkhand Research Journal},
  year = {2026},
  volume = {4},
  number = {1},
  pages = {31},
  doi = {10.65554/brj.v4i1.04}
}
Kostenlos starten →