EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

मिथिला के ऋतुगीतों में युगल भावनाओं की अभिव्यक्ति

डॉ. सुनीता कुमारी

BHAIRAVI · 13.11.2025 · 138

DOI: 10.65403/bhairavi.vol31.022 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von डॉ. सुनीता कुमारी.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित मिथिला क्षेत्र गौरवशाली और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह क्षेत्र शुरू से ही अपने इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में अंकित है और भारत के विकास एवं आजादी में मील का पत्थर साबित हुआ है। महाराजा कामेश्वर सिंह ने मिथिला की परम्परागत धरोहर, भाषा, आध्यात्मिक, विरासत को संरक्षित और निखारा है। उनके अथक प्रयास से ही इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान अपनी अस्मिता को बनाए रखे है। यह मुख्य रूप से बिहार के उत्तरी भाग और नेपाल के कुछ क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्राचीन काल में विदेह के नाम से जाना जाता था। समकालीन में यह क्षेत्र ग्रामीण और नगरीय दोनों प्रकार के विशेषताओं को अपने भीतर समाहित किया हुआ है। मिथिला में लोकगीतों का प्रमुख स्थान है, यहाँ के लोकजीवन मनोवृत्ति, प्राकृतिक चित्रण, सामाजिक समन्वय स्थापित करता है। प्रस्तुत शोध आलेख का उदे्श्य इस क्षेत्र के प्रचलित लोक परम्परागत, सामुदायिक, आध्यात्मिक यथार्थ को उजागर करना है। मिथिला के ऋतुओं में वसंत, ग्रीष्म, वर्ष, शरद, हेमन्त, शिशिर होता है, जिसमें वसन्त ऋतु में फगुआ, चैत माह में चैती, वर्ष ऋतु में कजरी, हेमन्त ऋतु में बारहमासा, ग्रीष्म ऋतु में (राग-भैरवी) आदि गीत गाए जाते हैं। प्रत्येक ऋतुओं में विशेष त्योहार मनाया जाता है जिसका अपना-अपना महत्व हैं। ये सभी गीत केवल आनन्द का माध्यम ही नहीं बल्कि माँ रूपी प्रकृति और मनुष्य रूपी संतान की गहन रिश्ता को प्रदर्शित करता है जिस भाँति माँ और संतान के बीच अटूट और अनकही बातों को साझा किया जाता है, उसी भाँति संतान अपने भावों को सीधे संसार के सामने व्यक्त नहीं कर पाता और माँ को अपना माध्यम बनाकर प्रकट करता है, उसी प्रकार वर्तमान सन्दर्भ में मनुष्य भी प्रकृति रूपी माँ के माध्यम से अपने हृदय के भावों को समाज के सामने व्यक्त करती है, जिस तरह प्रकृति रूपी माँ मनुष्य रूपी संतान की आपसी प्रेम को ऋतु गीतों के माध्यम से प्रिय और प्रियतमा के प्रेम की मधुरता को राधा-कृष्ण के प्रेम को प्रतिमान बना कर साझा किया गया है। यह शोध आलेख का उदे्श्य प्रिय और प्रियतमा के बीच के घनिष्ठ सम्बन्ध और उनके बीच प्रेमभाव, हर्ष-उल्लास नोक-झोंक, संयोग-वियोग को प्रकृति रूपी माँ के माध्यम से व्यक्त किया गया है। समकालीन परिप्रेक्ष्य में मनुष्य के तीव्र जीवन-शैली, नगरीकरण, तकनीकी गतिविधियॉ ंके वजह से सभी के जीवन को अस्त-व्यस्त कर चुके है, जो कहीं-न-कहीं दाम्पत्य जीवन पर भी अपना प्रभाव छोड़ रहा है। ऐसे प्रसंग में प्रकृति के द्वारा प्रिय और प्रियतमा अपने भाव प्रकट कर रहे है।

Zitieren

APA

कुमारी, ड. स. (2025). मिथिला के ऋतुगीतों में युगल भावनाओं की अभिव्यक्ति. BHAIRAVI, 138. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol31.022

Vancouver

कुमारी डस. मिथिला के ऋतुगीतों में युगल भावनाओं की अभिव्यक्ति. BHAIRAVI. 2025:138. doi:10.65403/bhairavi.vol31.022

BibTeX
@article{2025,
  author = {कुमारी, डॉ. सुनीता},
  title = {मिथिला के ऋतुगीतों में युगल भावनाओं की अभिव्यक्ति},
  journal = {BHAIRAVI},
  year = {2025},
  pages = {138},
  doi = {10.65403/bhairavi.vol31.022}
}
Kostenlos starten →