EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

संस्कृत नाटकों में पाटलिपुत्र

डॉ. सुनिता भारती

BHAIRAVI · 13.11.2025 · 39

DOI: 10.65403/bhairavi.vol31.005 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von डॉ. सुनिता भारती.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

आधुनिक पटना उसी स्थान पर बसा हुआ है जहाँ प्राचीन पाटलिपुत्र अवस्थित था। इस प्राचीन नगर का उल्लेख ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में अशोक के अभिलेख और बौद्ध-जैन ग्रंथों में मिलता है जो अशोक से बाद के हैं। ग्रीक इतिहासकारों की रचनाओं में पलिबोथरा नाम से इस नगर के आकार-प्रकार और दुर्ग का संक्षिप्त वर्णन मिलता है जो मेगास्थिनिज के वर्णन पर आधारित हैं – अतः इन्हें चौथी शताब्दी ईसा पूर्व का माना जा सकता है। भास के संस्कृत नाटक दरिद्रचारुदत्त में पाटलिपुत्र नाम का उल्लेख प्राचीनतम है, क्योंकि भास पांचवीं शताब्दी के हैं। बौद्ध शास्त्रों के अनुसार भी पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित हुआ था। किन्तु इन ग्रंथों में पाटलिपुत्र के नगर जीवन का विस्तृत वर्णन नहीं मिलता। भास के बाद के विभिन्न कालों के संस्कृत नाटकों में पाटलिपुत्र के नगर जीवन और उत्सवों का अच्छा वर्णन मिलता है, जो फाहियान के वर्णन से भी मेल खाता है। संस्कृत नाटकों में मिले पाटलिपुत्र के वर्णन पुरातात्विक उत्खननों से भी सत्य सिद्ध होते हैं, अतः इनका ऐतिहासिक महत्व स्पष्ट है। इस शोध पत्र में विभिन्न संस्कृत नाटकों से पाटलिपुत्र के नगर जीवन को उधृत करते हुए उनके ऐतिहासिक- पुरातात्विक महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

Zitieren

APA

भारती, ड. स. (2025). संस्कृत नाटकों में पाटलिपुत्र. BHAIRAVI, 39. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol31.005

Vancouver

भारती डस. संस्कृत नाटकों में पाटलिपुत्र. BHAIRAVI. 2025:39. doi:10.65403/bhairavi.vol31.005

BibTeX
@article{2025,
  author = {भारती, डॉ. सुनिता},
  title = {संस्कृत नाटकों में पाटलिपुत्र},
  journal = {BHAIRAVI},
  year = {2025},
  pages = {39},
  doi = {10.65403/bhairavi.vol31.005}
}
Kostenlos starten →