गुरमत संगीत के क्षेत्र में भाई शमिंदरपाल सिंह जी का योगदानः सारंदा वाद्य के संदर्भ मे
BHAIRAVI · 13.11.2025 · 159
DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.026 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von जसप्रीत कौर.
Abstract (Originalsprache)
संसार की सभी कलाओं में संगीत एक सर्वश्रेष्ठ कला है, जिसके माध्यम से कलाकार अपने मनोभावों को अभिव्यक्त करता है। प्रभु-भक्ति के माध्यम से परमात्मा को प्राप्त करने का संगीत एक महत्वपूर्ण मार्ग है। भारत में प्रचलित संगीत को शास्त्रीय संगीत कहा जाता है, जिसका उद्देश्य प्रभु की स्तुति करते हुए उसमें लीन होना है। जब संगीत को शास्त्रों एवं नियमों के अनुसार, रागों के अंतर्गत तथा तालों में बाँधकर प्रस्तुत किया जाता है, तब उसे शास्त्रीय संगीत कहा जाता है। इसी शास्त्रीय संगीत का एक अविभाज्य अंग गुरमत संगीत है। इस परंपरा में प्रयुक्त संगीत भी शास्त्रीय संगीत की भाँति ही नियमों और विधानों के अनुसार गाया जाता है। इसका उद्देश्य भी प्रभु की स्तुति कर उसमें लीन होना है, परंतु गुरमत संगीत की अपनी एक विशिष्ट परंपरा है, जिसके कारण यह शास्त्रीय संगीत से कुछ भिन्न भी है। गुरमत संगीत का शास्त्रीय संगीत से सामंजस्य स्थापित करने वाला सबसे बड़ा उदाहरण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में निहित रागात्मक संगीत है। इसमें अंकित बाणी को जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की निर्धारित राग-प्रणाली एवं ताल-अनुशासन के अनुसार गाया जाता है, तब उस संगीत को “गुरमत संगीत” कहा जाता है। गुरमत संगीत एक ऐसा आध्यात्मिक संगीत है, जिसके माध्यम से सिख गुरुओं तथा समस्त मानवता के संदेशों को लोगों तक पहुँचाया गया। यह संगीत मात्र एक धार्मिक परंपरा नहीं था, बल्कि आध्यात्मिक जागरूकता का एक सशक्त माध्यम भी था। गुरमत संगीत की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य यह था कि गुरवाणी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर उन्हें आध्यात्मिकता के मार्ग पर अग्रसर किया जा सके। सिख गुरु साहिबानों ने उस समय समाज में व्याप्त दुर्दशा में परिवर्तन लाने हेतु संगीत को एक प्रभावशाली साधन के रूप में अपनाया। इस भक्ति-भावपूर्ण संगीत का प्रमुख उद्देश्य गुरबाणी-संगीत एवं रागों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश को लोगों तक पहुँचाना तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में निहित उपदेशों को संगीत के माध्यम से श्रवण कराकर समाज में शांति और सद्भाव का प्रसार करना था।
Zitieren
APA
कौर, ज. (2025). गुरमत संगीत के क्षेत्र में भाई शमिंदरपाल सिंह जी का योगदानः सारंदा वाद्य के संदर्भ मे. BHAIRAVI, 159. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.026
Vancouver
कौर ज. गुरमत संगीत के क्षेत्र में भाई शमिंदरपाल सिंह जी का योगदानः सारंदा वाद्य के संदर्भ मे. BHAIRAVI. 2025:159. doi:10.65403/bhairavi.vol30.026
BibTeX
@article{2025,
author = {कौर, जसप्रीत},
title = {गुरमत संगीत के क्षेत्र में भाई शमिंदरपाल सिंह जी का योगदानः सारंदा वाद्य के संदर्भ मे},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {159},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.026}
}
EUVIMED