बनारस घराने में ठुमरी-दादरा की वंशावली
BHAIRAVI · 13.11.2025 · 147
DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.024 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von डॉ. अमृता जोशी.
Abstract (Originalsprache)
भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में बनारस घराने की ठुमरी-दादरा गायकी का एक विशिष्ट और अपरिहार्य स्थान है। प्रस्तुत लेख का मुख्य उद्देश्य बनारस घराने की ठुमरी के ऐतिहासिक विकास, इसकी उत्पत्ति और इसके ‘पूरब अंग’ की अनूठी विशेषताओं का सूक्ष्म विश्लेषण करना है। बनारस की ठुमरी अपनी भाव-प्रधानता, ‘बोल-बनाव की शैली और काक प्रयोग के लिए विश्वविख्यात है। शोध आलेख में इस तथ्य को रेखांकित किया गया है कि किस प्रकार यह गायकी अवध के दरबारों से निकलकर काशी की आध्यात्मिक और सास्कृतिक गलियों में पल्लवित हुई। लेख में लखनऊ और बनारस की शैलियों के बीच के सूक्ष्म तकनीकी अंतरों को स्पष्ट करते हुए, बनारस के विभिन्न उप-घरानों जैसे पियरी घराना, तेलियाना घराना आदि की वंशावली पर प्रकाश डाला गया है। साथ ही, विशिष्ट रागों और बंदिशों के माध्यम से इस गायकी के क्रियात्मक पक्ष को भी स्वरलिपि सहित विवेचित किया गया है। यह आलेख यह सिद्ध करता है कि बनारस की ठुमरी केवल एक मनोरंजन की विधा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त करने का एक गहन आध्यात्मिक साधन है, जो सदियों की गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतिफल है। मुख्य शब्दः ठुमरी, बनारस घराना, पूरब अग, बोल-बनाव, वंशावली, कथक।
Zitieren
APA
जोशी, ड. अ. (2025). बनारस घराने में ठुमरी-दादरा की वंशावली. BHAIRAVI, 147. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.024
Vancouver
जोशी डअ. बनारस घराने में ठुमरी-दादरा की वंशावली. BHAIRAVI. 2025:147. doi:10.65403/bhairavi.vol30.024
BibTeX
@article{2025,
author = {जोशी, डॉ. अमृता},
title = {बनारस घराने में ठुमरी-दादरा की वंशावली},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {147},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.024}
}
EUVIMED