EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

तबला वादन और शिक्षण में कायदों का महत्व, विशेषता, प्रकार और स्वरूप

प्रो० प्रवीण उद्धव, सदानंद प्रजापत

BHAIRAVI · 13.11.2025 · 115

DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.017 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von प्रो० प्रवीण उद्धव und 1 weiteren Autor:innen.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

तबला, उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक प्रमुख अवनद्ध वाद्ययंत्र है, जो परंपरा, रचनात्मकता और सांगीतिक लयवद्धता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। तबला वाद्य अपनी विस्तृत वादन सामग्रियों, शैली, घरानों के लिए प्रतिष्ठित वाद्य के रूप में स्थापित है। तबला वादन के लगभग 350 वर्षों की परंपरा अपने भीतर कई रंग रूप को समेटे हुए एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। तबला वाद्य एक तालवाद्य है किन्तु यह सिर्फ ताल प्रदर्शित करने तक ही सीमित नहीं रहा यह काव्यात्मक रचना, सांगीतिक एवं लयांग को बखूबी स्थापित और सौंदर्य के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम है। इस वाद्य की असीमित नाद उत्सर्जन क्षमता के कारण यह वाद्य अन्य सभी भारतीय एवं पाश्चात्य ताल वाद्य अपितु स्वर वाद्य और गायन शैलियों का अनुशरण और संगत करने में सक्षम है। तबला वाद्य की विशेषता न केवल इसके स्वरूप आकार-प्रकार में है अपितु नादात्मक उत्सर्जन के कारण यह वाद्य अत्यंत विशिष्ट है। इस वाद पर निरंतर रचनात्मक दृष्टि रखने वाले कलाकारों ने इसमें विशेष योगदान दिया है। निरंतर रचनात्मक और अनुसंधान करने से वाद्य स्वयं जीवंत होकर नादात्मक रूप से गुणी रचनाकारों का मार्ग प्रशस्त करता है। जिसके फल स्वरुप वाद्य के अनुरूप वादन प्रकार, शैली और निकास विकसित हो पाते हैं। पखावज तबले का पितृ साज है जिसमें व्यवस्थित काव्यात्मक रचना प्रकार तबला वाद्य पर विकसित हुआ। कायदा न केवल तबले का एक मौलिक वादन प्रकार है बल्कि यह एक अपने आप में संपूर्ण विषय है। कायदों की रचना तबले के प्रमुख वर्णों से हुई एवं कायदा इस वाद्य की विशेषता को भी दर्शाते हैं। तबले के सभी घरानों में कायदे को प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया जाता है। विस्तारशील रचनाओं में कायदा एकमात्र ऐसी रचना प्रकार है जिसमें भाषाई गुण, नाद विविधता, असीमित विस्तार क्रिया, घरानों की विविधता, रचनात्मकता, खाली भरी का तत्व, ताल का दिग् दर्शन, कविता पाठ का अनुभव प्रारंभ से अंत तक होता है, जो अन्य किसी रचना प्रकार में इतनी प्रबलता से प्रस्तुत नहीं होता है।

Zitieren

APA

उद्धव, प. प., & प्रजापत, स. (2025). तबला वादन और शिक्षण में कायदों का महत्व, विशेषता, प्रकार और स्वरूप. BHAIRAVI, 115. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.017

Vancouver

उद्धव पप, प्रजापत स. तबला वादन और शिक्षण में कायदों का महत्व, विशेषता, प्रकार और स्वरूप. BHAIRAVI. 2025:115. doi:10.65403/bhairavi.vol30.017

BibTeX
@article{2025,
  author = {उद्धव, प्रो० प्रवीण and प्रजापत, सदानंद},
  title = {तबला वादन और शिक्षण में कायदों का महत्व, विशेषता, प्रकार और स्वरूप},
  journal = {BHAIRAVI},
  year = {2025},
  pages = {115},
  doi = {10.65403/bhairavi.vol30.017}
}
Kostenlos starten →