Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von राजन und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
मनुष्य की सभ्यता आदि युग में ही ‘नादी’ जैसे सुषिर वाद्यों को जन्म दिया। किन्तु समय के विकास के साथ-साथ वाद्यों में परिवर्तनशीलता एवं नवीनता सामने आने लगी तथा साथ-साथ कुछ त्रुटियाँ भी सामने उजागर होने लगी। जिनको दूर करने के प्रयास में नवीन वाद्यों का जन्म हुआ। भारतीय संगीत वाद्यों की विविधता ने, उनकी सर्जना के शिल्पगत चमत्कार तथा उनके विकास की प्रभाव व्यापी परम्परा ने विश्व को मोहा है किन्तु उनके स्वरात्मक एवं प्रयोगात्मक विवेचन का क्रमबद्ध इतिहास सदा ही दुर्लभ रहा है। इसी क्रम में एक अत्यन्त दुर्लभ सुषिर वाद्य सुन्दरी को इस लेख में दर्शाने का प्रयास किया गया है। यह महाराष्ट्र प्रान्त का अत्यन्त दुर्लभ सुषिर वाद्य है। यह वाद्य यन्त्र वर्ष 1928 के आस-पास तैयार किया गया तथा 27 फरवरी 1936 में महाराष्ट्र प्रान्त में स्थित ‘‘अक्कल कोट’’ के महाराज फतेह सिंह जी ने एक शानदार महल और हथियारों के असाधारण संग्रह के साथ एक अद्भुत शस्त्रागार का निर्माण किया। उनके राज्यारोहण के अवसर पर यह सर्वेक्षण किया गया कि आसपास के क्षेत्र में कोई शहनाई वादक है या नहीं। उस समय शहनाई वादक बाबूराव जाधव को बुलाया गया, जो आजीविका के लिए सोलापुर आए थे तथा पेशे से वह शहनाई वादक थे। लेकिन महाराज को शहनाई की तुलना में कोई नरम वाद्ययंत्र की आवश्यकता थी। उस समय ऐसा कोई उपकरण नहीं था। महाराज बाबूराव जाधव को शहनाई से भी छोटा और नरम वाद्य यंत्र खोजने का आदेश दिया। इसी बीच सोलापुर की शोभा यात्रा के दौरान बाबूराव जाधव को लकड़ी के पाइप जैसा एक खिलौना मिला, जिसमें एक ताड़ का पेड़ का पत्ता जोड़ा गया। इसमें छः स्वर थे, जिसमें सातवां स्वर निषाद जोड़ा गया और शहनाई से भी छोटा और मधुर वाद्य यंत्र तैयार हुआ। अक्कल कोट कार्यक्रम में बाबूराव जाधव ने इसे लयबद्ध तरीके से बजाया। महाराज को यह बहुत पसंद आया। महाराज ने पूछा कि यह कौन सा यंत्र है? उस समय बाबूराव जाधव ने कहा था कि एक नया उपकरण बनाया है। अभी तक इसका नामकरण नहीं किया गया है। महाराज ने कहा यह वाद्य बड़ा ही सुन्दर बज रहा है। इसका नाम ‘सुंदरी’ रखें तभी से बाबूराव जाधव के कल्पना से जन्में इस खूबसूरत वाद्ययंत्र का नाम ‘सुन्दरी’ पड़ गया और आज सुंदरी वाद्य को दुनिया भर में प्रसिद्धि मिल चुकी है।
Zitieren
APA
राजन, & प्रसाद, ड. ब. स. (2025). दुर्लभ वाद्य यंत्र सुन्दर. BHAIRAVI, 98. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.014
Vancouver
राजन, प्रसाद डबस. दुर्लभ वाद्य यंत्र सुन्दर. BHAIRAVI. 2025:98. doi:10.65403/bhairavi.vol30.014
BibTeX
@article{2025,
author = {राजन and प्रसाद, डॉ. बी. सत्यवर},
title = {दुर्लभ वाद्य यंत्र सुन्दर},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {98},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.014}
}
EUVIMED