भारतीय संगीत के पारंपरिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप का विश्लेषण
BHAIRAVI · 13.11.2025 · 90
DOI: 10.65403/bhairavi.vol30.013 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von प्रिया शर्मा und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
भारतीय संगीत को विश्व में सर्वोत्कृष्ट संगीत की श्रेणी में स्थान प्राप्त है। भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, कला, नृत्य, वास्तुकला और साहित्य इसे एक अद्वितीय स्वरूप प्रदान करते हैं। इसे केवल एक भू-खंड के रूप में ही नहीं, बल्कि एक भावना, संस्कार और संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में देखा जाता है। प्रस्तुत शोध पत्र भारतीय संगीत की अंतर्निहित शक्ति और उसके बहुआयामी स्वरूप का विश्लेषण करता है। भारतीय संगीत केवल मनोरंजन का साधन न होकर एक आध्यात्मिक साधना और जीवन दर्शन भी है, जिसने सदियों से भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरोया है। इस शोध में इस बात का परीक्षण किया गया है कि किस प्रकार वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक संगीत ने अपनी पारंपरिक शुद्धता को बनाए रखते हुए भी बदलती सामाजिक संरचनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित किया है। इस शोध पत्र में भारतीय संगीत के सांस्कृतिक पक्ष को रखा गया है, जिसमें पर्वों, रीति-रिवाजों और लोक-जीवन में इसकी प्रधानता का विवेचन है। शोध यह भी रेखांकित करता है कि शास्त्रीय और लोक संगीत का संगम किस प्रकार भारतीय पहचान को वैश्विक पटल पर सुदृढ़ करता है। यह शोध वर्तमान तकनीकी युग में संगीत के पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण और इसके सामाजिक उत्तरदायित्वों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालता है।
Zitieren
APA
शर्मा, प., & कुमार, ड. स. (2025). भारतीय संगीत के पारंपरिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप का विश्लेषण. BHAIRAVI, 90. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.013
Vancouver
शर्मा प, कुमार डस. भारतीय संगीत के पारंपरिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप का विश्लेषण. BHAIRAVI. 2025:90. doi:10.65403/bhairavi.vol30.013
BibTeX
@article{2025,
author = {शर्मा, प्रिया and कुमार, डॉ सुरेन्द्र},
title = {भारतीय संगीत के पारंपरिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप का विश्लेषण},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {90},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.013}
}
EUVIMED