Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift BHAIRAVI, online erschienen am 13.11.2025. Verfasst von अर्चना कुमारी und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
भारतीय संस्कृति की प्राचीनता वेदों से जुड़ी हुई है, एवं भारतीय संगीत की प्राचीनता सामवेद से सम्बंधित है। क्योंकि संगीतात्मक स्वरूप वाला एकमात्र वेद सामवेद है। हमारे भारतीय संगीत के अनुसार प्राचीन वैदिक काल में गीति का गान किया जाता था। गीति एक प्राचीन गायन क्रिया है। इनका उद्भव साम गान से माना जाता है। भरतमुनि के अनुसार गीतियों का अर्न्तभाव गान्धर्व के अर्न्तगत है। ये गीतियाँ नाट्य के अतिरिक्त गान्धर्व में भी गायी जाती रहीं हैं।संगीत रत्नाकर के अनुसार ‘‘वर्ण आदि से अलंकृत तथा पद और लय से अन्वित गानक्रिया गीति कहलाती है।’’ नाट्यशास्त्र के अनुसार के पूर्ववर्ती ग्रन्थों में भी गीति के लिए ही साम संज्ञा दी गई है। साम, गीत और गीति तीनों शब्दों का मूलार्थ एक ही है अर्थात् तीनों का अर्थ समान है - गान, गीत अथवा गायन योग्य रचना।गीतियाँ मुख्यरूप से दो प्रकार की हैं- स्वराश्रित एवं पदाश्रित। इनको स्वर गीति और पद गीति भी कहते हैं। जो गान प्रयोग में स्वर की विशिष्ट शैली को बताती है, वह और जिन गीति, गीत अथवा गानों का वैशिष्ट्य एवं आधार पद अथवा पदों की आवृत्ति-निवृत्ति है, उनको पदाश्रित गीति कहते हैं। भरत के अनुसार गीतियाँ नाट्य के अतिरिक्त गान्धर्व में भी गाई जाती रही है। कुंजी शब्द – संगीत,गीति,गान्धर्व,गान्धर्व,संगीत
Zitieren
APA
कुमारी, अ., & कुमार, प. क. श. (2025). गीति (लक्षण एवं भेद). BHAIRAVI, 40. https://doi.org/10.65403/bhairavi.vol30.005
Vancouver
कुमारी अ, कुमार पकश. गीति (लक्षण एवं भेद). BHAIRAVI. 2025:40. doi:10.65403/bhairavi.vol30.005
BibTeX
@article{2025,
author = {कुमारी, अर्चना and कुमार, प्रो. के. शशि},
title = {गीति (लक्षण एवं भेद)},
journal = {BHAIRAVI},
year = {2025},
pages = {40},
doi = {10.65403/bhairavi.vol30.005}
}
EUVIMED