प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथों में स्त्री का स्थान और अधिकार: एक विश्लेषण
Multidisciplinary Multilingual Research Journal · 2025 · 01 (02) · 01-06
DOI: 10.64006/mmrj/1201 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Multidisciplinary Multilingual Research Journal, 2025. Verfasst von धर्मेंद्र कुमार.
Abstract (Originalsprache)
यह शोध प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथों में स्त्री की स्थिति और अधिकारों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। ऋग्वैदिक काल में स्त्रियाँ विदुषी और ऋषिका के रूप में शिक्षा, यज्ञ और दार्शनिक विमर्श में सक्रिय थीं। गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा जैसी ब्रह्मवादिनियों ने तत्कालीन समाज में स्त्री की विद्वत्ता और स्वतंत्रता को स्थापित किया। विवाह संस्था में स्त्रियों को स्वयंवर का अधिकार था और संपत्ति में स्त्रीधन जैसी अवधारणाएँ उनके अधिकारों को दर्शाती थीं । परंतु उत्तरवैदिक और ब्राह्मणिक काल में स्त्रियों की स्वतंत्रता क्रमशः सीमित होती गई । मनुस्मृति जैसे ग्रंथों ने स्त्री को पुरुष - निर्भर और पराश्रित रूप में परिभाषित किया। विवाह, शिक्षा और उत्तराधिकार में उनके अधिकार संकुचित हो गए। इसके विपरीत बौद्ध और जैन परंपराओं ने स्त्रियों को मोक्षमार्ग का अधिकारी माना और भिक्षुणी संघ तथा साध्वी परंपरा ने उन्हें धार्मिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय भागीदारी का अवसर दिया। इस प्रकार स्त्री की स्थिति समय और परंपरा के अनुसार बदलती रही |
Zitieren
APA
कुमार, ध. (2025). प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथों में स्त्री का स्थान और अधिकार: एक विश्लेषण. Multidisciplinary Multilingual Research Journal, 01(02), 01-06. https://doi.org/10.64006/mmrj/1201
Vancouver
कुमार ध. प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथों में स्त्री का स्थान और अधिकार: एक विश्लेषण. Multidisciplinary Multilingual Research Journal. 2025;01(02):01-06. doi:10.64006/mmrj/1201
BibTeX
@article{2025,
author = {कुमार, धर्मेंद्र},
title = {प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथों में स्त्री का स्थान और अधिकार: एक विश्लेषण},
journal = {Multidisciplinary Multilingual Research Journal},
year = {2025},
volume = {01},
number = {02},
pages = {01--06},
doi = {10.64006/mmrj/1201}
}
EUVIMED