EUVIMEDEUVIMED entdecken
Open Access · CC BY 4.0

दक्षिण एशियाई भू-राजनीति में भारत-बांग्लादेश संबंध: चुनौतियाँ एवं रणनीतिक विकल्प

Diksha, Sanjay Gupta

International Journal of Science and Social Science Research · 22.11.2026 · 4 (3) · 198-205

DOI: 10.63671/ijsssr.v4i3.660 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Science and Social Science Research, online erschienen am 22.11.2026. Verfasst von Diksha und 1 weiteren Autor:innen. Die Arbeit nennt 11 Literaturangaben. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY 4.0).

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

भारत और बांग्लादेश के संबंध दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक संपर्क, जल-संसाधन प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। भौगोलिक निकटता, ऐतिहासिक संबंध और आर्थिक परस्पर निर्भरता दोनों देशों को सहयोग के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन सीमा प्रबंधन, नदी-जल बँटवारे, व्यापार असंतुलन और राजनीतिक विश्वास से जुड़े प्रश्न द्विपक्षीय संबंधों को जटिल बनाते हैं। इस बीच बांग्लादेश के साथ चीन के बढ़ते आर्थिक और सामरिक संपर्क ने क्षेत्रीय शक्ति-संतुलन को एक अतिरिक्त आयाम दिया है। अगस्त 2024 के राजनीतिक परिवर्तन के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में राजनीतिक विश्वास और कूटनीतिक संवाद से जुड़े प्रश्न अधिक प्रमुखता से सामने आए। प्रस्तुत अध्ययन गुणात्मक एवं दस्तावेज़-आधारित विधि अपनाते हुए अकादमिक शोध, सरकारी आँकड़ों और नीति-विश्लेषणों के आधार पर इन परिवर्तनों का विश्लेषण करता है। अध्ययन का केंद्रीय तर्क है कि भारत-बांग्लादेश संबंधों को केवल सुरक्षा या चीन के प्रभाव के दृष्टिकोण से नहीं समझा जा सकता; इन्हें आर्थिक परस्पर निर्भरता, जल-कूटनीति, राजनीतिक संवेदनशीलता और बांग्लादेश की विदेश नीति में विविधीकरण की आकांक्षा के संयुक्त संदर्भ में देखना आवश्यक है। अध्ययन निष्कर्ष निकालता है कि दीर्घकालीन स्थिरता के लिए भारत को सहयोग के लाभों को अधिक समावेशी बनाना होगा, जबकि बांग्लादेश के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखना महत्त्वपूर्ण होगा।

Zitieren

APA

Diksha, & Gupta, S. (2026). दक्षिण एशियाई भू-राजनीति में भारत-बांग्लादेश संबंध: चुनौतियाँ एवं रणनीतिक विकल्प. International Journal of Science and Social Science Research, 4(3), 198-205. https://doi.org/10.63671/ijsssr.v4i3.660

Vancouver

Diksha, Gupta S. दक्षिण एशियाई भू-राजनीति में भारत-बांग्लादेश संबंध: चुनौतियाँ एवं रणनीतिक विकल्प. International Journal of Science and Social Science Research. 2026;4(3):198-205. doi:10.63671/ijsssr.v4i3.660

BibTeX
@article{Diksha2026,
  author = {Diksha and Gupta, Sanjay},
  title = {दक्षिण एशियाई भू-राजनीति में भारत-बांग्लादेश संबंध: चुनौतियाँ एवं रणनीतिक विकल्प},
  journal = {International Journal of Science and Social Science Research},
  year = {2026},
  volume = {4},
  number = {3},
  pages = {198--205},
  doi = {10.63671/ijsssr.v4i3.660}
}
Kostenlos starten →