हिन्दी उपन्यास में विस्थापन : आंचलिकता, अस्मिता और विकासजनित संकट
International Journal of Science and Social Science Research · 2026
DOI: 10.63671/ijsssr.v4i2.528 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Science and Social Science Research, 2026. Verfasst von अंशुमान सिंह und 1 weiteren Autor:innen. Die Arbeit nennt 6 Literaturangaben. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY 4.0).
Abstract (Originalsprache)
विस्थापन केवल किसी व्यक्ति या समुदाय के भौगोलिक स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भूमि, आजीविका, सामाजिक संबंधों, सांस्कृतिक स्मृतियों, सामुदायिक पहचान और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा के विघटन से जुड़ी बहुआयामी सामाजिक प्रक्रिया है। हिन्दी उपन्यास ने समय-समय पर इस अनुभव को व्यापक मानवीय और सामाजिक संदर्भों में अभिव्यक्त किया है। विशेष रूप से आंचलिक और आधुनिक हिन्दी उपन्यासों में विस्थापन का संबंध ग्रामीण जीवन, आदिवासी समाज, औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, विकास परियोजनाओं, पर्यावरणीय संकट और सामाजिक असमानता से जुड़ता दिखाई देता है। प्रस्तुत अध्ययन में हिन्दी उपन्यासों में विस्थापन की अभिव्यक्ति को आंचलिक चेतना, जनपदीय जीवन, आधुनिकता, अस्मिता-संकट और विकासजनित सामाजिक विघटन के संदर्भ में समझने का प्रयास किया गया है। अध्ययन में यह स्पष्ट होता है कि आंचलिक उपन्यास में भूगोल केवल कथा की पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि सामुदायिक जीवन और सांस्कृतिक पहचान का सक्रिय आधार बन जाता है। रेणु, राही मासूम रज़ा और श्रीलाल शुक्ल की रचनाओं से विकसित आंचलिक चेतना आगे चलकर आदिवासी और हाशिये के समुदायों के विस्थापन, संसाधनों पर अधिकार तथा सांस्कृतिक अस्तित्व के प्रश्नों से जुड़ती है। विकास परियोजनाओं से होने वाला विस्थापन भूमि-विहीनता, रोजगार-विहीनता, आवास-विहीनता, हाशियाकरण, खाद्य असुरक्षा तथा सामुदायिक विघटन जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। इस दृष्टि से हिन्दी उपन्यास विस्थापित समुदायों के अनुभवों को केवल करुणा के स्तर पर नहीं, बल्कि सत्ता, विकास और सामाजिक न्याय के प्रश्नों के रूप में भी प्रस्तुत करता है।
Zitieren
APA
सिंह, अ., & सिंह, न. (2026). हिन्दी उपन्यास में विस्थापन : आंचलिकता, अस्मिता और विकासजनित संकट. International Journal of Science and Social Science Research. https://doi.org/10.63671/ijsssr.v4i2.528
Vancouver
सिंह अ, सिंह न. हिन्दी उपन्यास में विस्थापन : आंचलिकता, अस्मिता और विकासजनित संकट. International Journal of Science and Social Science Research. 2026. doi:10.63671/ijsssr.v4i2.528
BibTeX
@article{2026,
author = {सिंह, अंशुमान and सिंह, नितीश},
title = {हिन्दी उपन्यास में विस्थापन : आंचलिकता, अस्मिता और विकासजनित संकट},
journal = {International Journal of Science and Social Science Research},
year = {2026},
doi = {10.63671/ijsssr.v4i2.528}
}
EUVIMED