EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

प्रभा खेतान का रचना-संसार और स्त्री विमर्श की दार्शनिक सैद्धांतिकी

प्रो0 अनुपमा चतुर्वेदी, प्रीति सिंह

International Journal of Humanities, Commerce and Education · 30.12.2025 · 1 (4) · 50-54

DOI: 10.59828/ijhce.v1i4.22 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Humanities, Commerce and Education, online erschienen am 30.12.2025. Verfasst von प्रो0 अनुपमा चतुर्वेदी und 1 weiteren Autor:innen.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

प्रस्तुत शोध पत्र समकालीन हिंदी साहित्य की प्रखर लेखिका प्रभा खेतान के समग्र रचना-संसार में निहित नारीवादी वैचारिकी, सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतिरोध और स्त्री विमर्श की दार्शनिक सैद्धांतिकी का एक गहन विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। प्रभा खेतान का वैचारिक मानस केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न होकर ज्यां-पाल सात्र्र के अस्तित्ववाद, सिमोन द बोउवार के स्त्रीवादी दर्शन और स्वयं के भोगे हुए कटु यथार्थ से निर्मित हुआ है। उन्होंने पारंपरिक ‘मौन के सौंदर्यशास्त्र‘ को पूरी तरह नकारते हुए स्त्री की वास्तविक मुक्ति के लिए आर्थिक स्वावलंबन और देह पर आत्मनिर्णय के अधिकार को दार्शनिक मूलाधार माना है।इस अध्ययन के अंतर्गत लेखिका के प्रमुख उपन्यासों ‘पीली आँधी’, ‘छिन्नमस्ता’, ‘अपने-अपने चेहरे’ और ‘आओ पेपे घर चलें’ के साथ-साथ उनकी बहुचर्चित आत्मकथा ‘अन्या से अनन्या’ के अंतःसंबंधों की पड़ताल की गई है। शोध पत्र यह रेखांकित करता है कि किस प्रकार खेतान ने कलकत्ता के मारवाड़ी व्यापारिक समाज की भौतिक व मानसिक घुटन, खोखले दोहरे मापदंडों, बाल विवाह, अनमेल विवाह तथा विवाह एवं दहेज जैसी संस्थाओं के भीतर निहित पितृसत्तात्मक और पूंजीवादी गठजोड़ का दार्शनिक विखंडन किया है। इसके अतिरिक्त, यह आलेख पारिवारिक संरचना के भीतर होने वाले बाल यौन शोषण, संबंधों के अलगाव-बोध तथा स्त्री की जैविक व मनोवैज्ञानिक आकांक्षाओं जैसे साहसिक विषयों पर प्रकाश डालता है।

Zitieren

APA

चतुर्वेदी, प. अ., & सिंह, प. (2025). प्रभा खेतान का रचना-संसार और स्त्री विमर्श की दार्शनिक सैद्धांतिकी. International Journal of Humanities, Commerce and Education, 1(4), 50-54. https://doi.org/10.59828/ijhce.v1i4.22

Vancouver

चतुर्वेदी पअ, सिंह प. प्रभा खेतान का रचना-संसार और स्त्री विमर्श की दार्शनिक सैद्धांतिकी. International Journal of Humanities, Commerce and Education. 2025;1(4):50-54. doi:10.59828/ijhce.v1i4.22

BibTeX
@article{2025,
  author = {चतुर्वेदी, प्रो0 अनुपमा and सिंह, प्रीति},
  title = {प्रभा खेतान का रचना-संसार और स्त्री विमर्श की दार्शनिक सैद्धांतिकी},
  journal = {International Journal of Humanities, Commerce and Education},
  year = {2025},
  volume = {1},
  number = {4},
  pages = {50--54},
  doi = {10.59828/ijhce.v1i4.22}
}
Kostenlos starten →