आधुनिक भौगोलिक अध्ययन में स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अनुप्रयोग व महत्व
International Journal of Enhanced Research in Educational Development · 2026 · 14 (03) · 135-139
DOI: 10.55948/ijered.2026.0523 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Enhanced Research in Educational Development, 2026. Verfasst von डा. वेद प्रकाश वेदी.
Abstract (Originalsprache)
शोध सार (Abstract) आधुनिक युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन उत्पन्न किया है। भूगोल और भौगोलिक अध्ययन भी इस परिवर्तन से गहराई से प्रभावित हुए हैं। पारंपरिक भूगोल जहाँ मुख्यतः वर्णनात्मक और क्षेत्रीय अध्ययन तक सीमित था, वहीं वर्तमान समय में यह अत्यधिक तकनीकी और विश्लेषणात्मक विषय बन चुका है। इस परिवर्तन के केंद्र में स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी (SIT) तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी के अंतर्गत दूर संवेदन, भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS), ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS), अंकीय मानचित्र कला और स्थानिक आंकड़ा विश्लेषण जैसी तकनीकों का समन्वय है। इन तकनीकों के माध्यम से पृथ्वी की सतह से संबंधित विशाल मात्रा में स्थानिक आंकड़ों का संग्रहण, भंडारण, विश्लेषण और प्रस्तुतीकरण संभव हो पाया है। दूसरी ओर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने इन तकनीकों की कार्यक्षमता, गति और सटीकता को कई गुना बढ़ा दिया है। 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मॉडल' उपग्रह चित्रों का विश्लेषण, भूमि उपयोग वर्गीकरण, जलवायु परिवर्तन अध्ययन, आपदा पूर्व चेतावनी, स्मार्ट सिटी योजना और संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र में स्थानिक सूचना क्या है, स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी क्या है, इसके घटक क्या हैं, इसके प्रत्येक घटक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अनुप्रयोग कैसे हो रहा है, आदि को विवेचित किया गया है, साथ ही इसकी चुनौतियों और भारत के संदर्भ में प्रगति और संभावनाओं को अन्वेषित किया गया है। मूल शब्द (Keywords): स्थानिक सूचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी, भौगोलिक सूचना प्रणाली, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, दूर संवेदन, स्थानिक आंकड़ा विश्लेषण, अंकीय मानचित्र कला, मशीन लर्निंग ।
Zitieren
APA
वेदी, ड. व. प. (2026). आधुनिक भौगोलिक अध्ययन में स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अनुप्रयोग व महत्व. International Journal of Enhanced Research in Educational Development, 14(03), 135-139. https://doi.org/10.55948/ijered.2026.0523
Vancouver
वेदी डवप. आधुनिक भौगोलिक अध्ययन में स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अनुप्रयोग व महत्व. International Journal of Enhanced Research in Educational Development. 2026;14(03):135-139. doi:10.55948/ijered.2026.0523
BibTeX
@article{2026,
author = {वेदी, डा. वेद प्रकाश},
title = {आधुनिक भौगोलिक अध्ययन में स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अनुप्रयोग व महत्व},
journal = {International Journal of Enhanced Research in Educational Development},
year = {2026},
volume = {14},
number = {03},
pages = {135--139},
doi = {10.55948/ijered.2026.0523}
}
EUVIMED