ग्रामीण एवं शहरी माध्यमिक विद्यार्थियों में भारतीय भाषा अध्ययन हेतु इंटरनेट उपयोग के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन ।
International Journal of Enhanced Research in Educational Development · 2026 · 14 (02) · 211-214
DOI: 10.55948/ijered.2026.0330 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Enhanced Research in Educational Development, 2026. Verfasst von अमिता चौधरी und 1 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
आधुनिक समय में इंटरनेट ने शिक्षा के स्वरूप को व्यापक रूप से प्रभावित किया है तथा शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाया है। भारतीय भाषाओं के अध्ययन में भी इंटरनेट एक महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधन के रूप में उभरकर सामने आया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी विविध डिजिटल सामग्री, ई-संसाधन एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। इसी संदर्भ में प्रस्तुत शोध का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में भारतीय भाषा अध्ययन हेतु इंटरनेट उपयोग के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। इस अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि को अपनाया गया है। शोध के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से चयनित कुल 120 माध्यमिक विद्यार्थियों को नमूने के रूप में शामिल किया गया। आँकड़ों के संकलन हेतु शोधकर्ता द्वारा विकसित इंटरनेट उपयोग अभिवृत्ति मापनी का प्रयोग किया गया। प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण करने के लिए माध्य, मानक विचलन एवं ज-परीक्षण जैसी उपयुक्त सांख्यिकीय विधियों का उपयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षो से यह स्पष्ट हुआ कि भारतीय भाषा अध्ययन के संदर्भ में इंटरनेट उपयोग के प्रति ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों की अभिवृत्ति में उल्लेखनीय अंतर विद्यमान है। शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों में इंटरनेट के प्रति अपेक्षाकृत अधिक सकारात्मक अभिवृत्ति पाई गई। शोध यह संकेत देता है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सुविधाओं, डिजिटल जागरूकता एवं शैक्षिक इंटरनेट संसाधनों को सुदृढ़ किया जाए, तो भारतीय भाषा शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। यह अध्ययन शिक्षकों, शोधार्थियों एवं शैक्षिक नीति-निर्माताओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है तथा भारतीय भाषा शिक्षा में इंटरनेट के सार्थक उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है।
Zitieren
APA
चौधरी, अ., & कुमार, ड. आ. (2026). ग्रामीण एवं शहरी माध्यमिक विद्यार्थियों में भारतीय भाषा अध्ययन हेतु इंटरनेट उपयोग के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन ।. International Journal of Enhanced Research in Educational Development, 14(02), 211-214. https://doi.org/10.55948/ijered.2026.0330
Vancouver
चौधरी अ, कुमार डआ. ग्रामीण एवं शहरी माध्यमिक विद्यार्थियों में भारतीय भाषा अध्ययन हेतु इंटरनेट उपयोग के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन ।. International Journal of Enhanced Research in Educational Development. 2026;14(02):211-214. doi:10.55948/ijered.2026.0330
BibTeX
@article{2026,
author = {चौधरी, अमिता and कुमार, डॉ. आशीष},
title = {ग्रामीण एवं शहरी माध्यमिक विद्यार्थियों में भारतीय भाषा अध्ययन हेतु इंटरनेट उपयोग के प्रति अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन ।},
journal = {International Journal of Enhanced Research in Educational Development},
year = {2026},
volume = {14},
number = {02},
pages = {211--214},
doi = {10.55948/ijered.2026.0330}
}
EUVIMED