किशोरों के शैक्षिक चिंता स्तर पर महामृत्युंजय-जप एवं ध्यान के प्रभाव का अध्ययन
International Journal of Enhanced Research in Educational Development · 2024
DOI: 10.55948/ijered.2024.0109 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Enhanced Research in Educational Development, 2024. Verfasst von Dr. Girish Singh Adhikari und 4 weiteren Autor:innen.
Abstract (Originalsprache)
प्रस्तुत अध्ययन उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल के पिथौरागढ़ जनपद में किया गया। इसमें 14 से 17 वर्ष के निजी विद्यालयों में अध्ययनरत इंटरमीडिएट (11 वीं एवं 12 वीं) के 60 किशोरों (छात्र एवं छात्राएं) के शैक्षिक चिंतास्तर पर पूर्व एवं पश्चात परीक्षण विधि द्वारा योगाभ्यास के प्रभाव का अध्ययन देखा गया। सर्वप्रथम प्रयोज्यों के शैक्षिक चिंता स्तर का मापन कर समतुल्य युग्म विधि द्वारा 30 किशोरों ( 15 छात्र एवं 15 छात्राएं) को प्रयोगात्मक समूह में और 30 किशोरों (15 छात्र एवं 15 छात्राएं) को नियंत्रित समूह में रखा गया। इसके उपरांत प्रयोगात्मक समूह के 30 किशोरों को 40 कार्यदिवसों तक प्रत्येक दिन में 20 मिनट (10 मिनट महामृत्युंजय जप एवं 10 मिनट ध्यान) का अभ्यास कराया गया। 40 कार्यदिवसों के उपरांत दोनों समूहों में पश्चात की स्थिति में शैक्षिक चिंता स्तर का मापन किया गया। शैक्षिक चिंता स्तर का मापन सूद एवं आनंद (2012) द्वारा निर्मित अनुसूची से शैक्षिक चिंता के दो आयामों - परीक्षा चिंता एवं अकादमिक चिंता के आधार पर किया गया। किशोरों में पूर्व एवं पश्चात की स्थिति में महामृत्युंजय-जप एवं ध्यान का शैक्षिक चिंता स्तर पर प्रभाव देखने हेतु प्रयोगात्मक एवं नियंत्रित समूह में टी-परीक्षण (0.05 स्तर पर ) का प्रयोग किया किया गया। प्राप्त परिणाम दर्शाते हैं कि प्रयोगात्मक समूह के किशोरों में पूर्व एवं पश्चात की स्थिति में शैक्षिक चिंतास्तर में सार्थक अंतर पाया गया जबकि नियंत्रित समूह के किशोरों में पूर्व एवं पश्चात की स्थिति में शैक्षिक चिंतास्तर में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया।
Zitieren
APA
Adhikari, D. G. S., Joshi, M. R. K., Punetha, M. D., Bhatt, D. N. C., & Nayal, P. M. L. (2024). किशोरों के शैक्षिक चिंता स्तर पर महामृत्युंजय-जप एवं ध्यान के प्रभाव का अध्ययन. International Journal of Enhanced Research in Educational Development. https://doi.org/10.55948/ijered.2024.0109
Vancouver
Adhikari DGS, Joshi MRK, Punetha MD, Bhatt DNC, Nayal PML. किशोरों के शैक्षिक चिंता स्तर पर महामृत्युंजय-जप एवं ध्यान के प्रभाव का अध्ययन. International Journal of Enhanced Research in Educational Development. 2024. doi:10.55948/ijered.2024.0109
BibTeX
@article{Adhikari2024,
author = {Adhikari, Dr. Girish Singh and Joshi, Mr. Rajneesh Kumar and Punetha, Miss. Deepika and Bhatt, Dr. Naveen Chandra and Nayal, Prof. Madhu Lata},
title = {किशोरों के शैक्षिक चिंता स्तर पर महामृत्युंजय-जप एवं ध्यान के प्रभाव का अध्ययन},
journal = {International Journal of Enhanced Research in Educational Development},
year = {2024},
doi = {10.55948/ijered.2024.0109}
}
EUVIMED