नन्द चतुर्वेदी का कथेत्तर गद्य का वैशिष्ट्य
Anveshan: A Multidisciplinary Journal · 2023
DOI: 10.52416/aamj.2023.7101 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Anveshan: A Multidisciplinary Journal, 2023. Verfasst von डॉ राजेश शर्मा.
Abstract (Originalsprache)
नंद चतुर्वेदी, जिन्हें “नंद बाबू” के नाम से जाना जाता है, समकालीन हिंदी साहित्य के प्रमुख कवियों में से एक हैं, लेकिन उनकी प्रसिद्धि का एक महत्वपूर्ण आधार उनका कथेत्तर गद्य लेखन भी है। उनका गद्य किसी विशिष्ट विधा में बंधा नहीं है; यह यायावरी की तरह विविध विषयों पर फैला हुआ है, जिसमें साहित्यिक आलोचना, संस्मरण, सामाजिक चिंतन और सांस्कृतिक विश्लेषण शामिल हैं। उनके प्रमुख संकलनों— “शब्द संसार की यायावरी" (1985), "अतीत राग' (2006), “यह हमारा समय” (2012) और “जो बचा रहा” (2014) में साहित्य के बुनियादी सरोकारों से लेकर समाजवादी विचारधारा, स्त्री अस्मिता, शिक्षा तंत्र की विषमताओं और धर्म की हिंसक प्रवृत्तियों तक के मुद्दों पर गहन विचार किया गया है। नंद चतुर्वेदी का गद्य मौलिक दृष्टिकोण, व्यंग्य, आत्मीय भाषा और संवेदना से समृद्ध है, जो उन्हें एक कुशल गद्यकार के रूप में स्थापित करता है । यह शोध पत्र उनके गद्य के वैशिष्ट्यों का विश्लेषण करता है, जिसमें सामाजिक प्रतिबद्धता, स्मृति—–आधारित लेखन और साहित्यिक मूल्यांकन की प्रमुख भूमिका है। उनके लेखन से स्पष्ट होता है कि साहित्य मनुष्य की दीनता और क्रूरताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है। हालिया रचनावली के संदर्भ में, यह विमर्श उनके गद्य को हिंदी साहित्य की मुख्यधारा में स्थापित करने की दिशा में योगदान देता है।
Zitieren
APA
शर्मा, ड. र. (2023). नन्द चतुर्वेदी का कथेत्तर गद्य का वैशिष्ट्य. Anveshan: A Multidisciplinary Journal. https://doi.org/10.52416/aamj.2023.7101
Vancouver
शर्मा डर. नन्द चतुर्वेदी का कथेत्तर गद्य का वैशिष्ट्य. Anveshan: A Multidisciplinary Journal. 2023. doi:10.52416/aamj.2023.7101
BibTeX
@article{2023,
author = {शर्मा, डॉ राजेश},
title = {नन्द चतुर्वेदी का कथेत्तर गद्य का वैशिष्ट्य},
journal = {Anveshan: A Multidisciplinary Journal},
year = {2023},
doi = {10.52416/aamj.2023.7101}
}
EUVIMED