आधुनिक हिंदी कविता के विकास में द्विवेदी युग के कवियों का योगदान
Praxis International Journal of Social Science and Literature · 2021
DOI: 10.51879/pijssl/041210 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Praxis International Journal of Social Science and Literature, 2021. Verfasst von आकाश कुमार.
Abstract (Originalsprache)
हिंदी साहित्य के इतिहास की दृष्टि से देखें तो आधुनिक हिंदी कविता का कालखंड भारतेंदु युग से ही शुरू हो जाता है। परंतु उस दौर की कविता को पूर्णतः आधुनिक कविता नहीं कहा जा सकता। 'आधुनिक हिंदी कविता' यानि जिस कविता में आधुनिकता के लक्षण दिखाई देने लगें और आधुनिकता यानि कि मध्यकालीन जड़ता से मुक्ति, राष्ट्रीयता की भावना, प्रेम के प्रति नया दृष्टिकोण, सामाजिक बुराइयों का निषेध और इन सबके लिए उन तमाम मान्यताओं और परंपराओं के प्रति नकार का भाव जो इनके रास्ते में रोड़े अटकाती हों। इन लिहाज से न तो भारतेंदुयुगीन कविता को पूर्णतः आधुनिक कविता कह सकते हैं और न ही द्विवेदीयुगीन कविता को। आधुनिक कविता पहली बार छायावादी कविता के रूप में ही हिंदी में दस्तक देती है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि अचानक से छायावाद में आधुनिक तरीके की कविता लिखा जाना शुरू हो जाता है। इसके लिए कोशिशें भारतेंदु युग और द्विवेदीयुग में होना शुरू हो जाती हैं जिसकी वजह से आधुनिक हिंदी कविता छायावाद में अपने परिपक्व रूप में दिखाई देती है। वस्तुतः भारतेंदु युग, द्विवेदी युग और छायावाद इन तीनों को ही आधुनिक हिंदी कविता के तीन चरण मान सकते हैं जिनमें आधुनिक हिंदी कविता का उत्तरोत्तर विकास होता रहा। इन सबमें द्विवेदीयुगीन कविता ने आधुनिक हिंदी कविता का स्वरूप तय करने में महती योगदान दिया। इस आलेख में आगे द्विवेदीयुग के कवियों के उन प्रयासों का विश्लेषण किया जायेगा जिन्होंने आधुनिक हिंदी कविता को एक नई दिशा दी।
Zitieren
APA
कुमार, आ. (2021). आधुनिक हिंदी कविता के विकास में द्विवेदी युग के कवियों का योगदान. Praxis International Journal of Social Science and Literature. https://doi.org/10.51879/pijssl/041210
Vancouver
कुमार आ. आधुनिक हिंदी कविता के विकास में द्विवेदी युग के कवियों का योगदान. Praxis International Journal of Social Science and Literature. 2021. doi:10.51879/pijssl/041210
BibTeX
@article{2021,
author = {कुमार, आकाश},
title = {आधुनिक हिंदी कविता के विकास में द्विवेदी युग के कवियों का योगदान},
journal = {Praxis International Journal of Social Science and Literature},
year = {2021},
doi = {10.51879/pijssl/041210}
}
EUVIMED