हरियाणा में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण का अध्ययन
International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 18.07.2026 · 340
DOI: 10.48175/ijarsct-37740 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 18.07.2026. Verfasst von Saroj Rani and Dr. Nisha Kumari. Die Arbeit nennt 10 Literaturangaben.
Abstract (Originalsprache)
हरियाणा में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी एक शांत प्रकृति की रही है। मतदान केंद्रों और ग्राम पंचायतों पर महिलाओं की उपस्थिति अब स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रही है। संवैधानिक और राज्य स्तर के आरक्षण ने राजनीतिक भागीदारी को घरातल तक पहुँचा दिया है। फिर भी विधायी स्तर पर उनकी संख्या अभी सीमित है, और महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक निर्भरता महिलाओं की राजनीतिक पहुँच को सीमित कर रही है। प्रस्तुत शोधपत्र हरियाणा में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण को मतदान, विधानसभा में प्रतिनिधित्व, पंचायती राज संस्थाओं में स्थान, शिक्षा, निर्णय-क्षमता, संपत्ति पर अधिकार, वित्तीय पहुँच, तकनीकी साधनों की उपलब्धता, काम से उत्पन्न आय और लैंगिक हिंसा जैसे संकेतकों के आधार पर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को स्पष्ट करता है। शोध पत्र के विश्लेषण में भारत निर्वाचन आयोग, हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, संसदीय शोध संस्था, हरियाणा सांख्यिकीय सार, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-पाँच, पंचायती राज मंत्रालय और अन्य सरकारी प्रतिवेदनों के प्रमाणित आँकड़ों का उपयोग किया गया है। निष्कर्ष रूप में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण के बाद चुने गए प्रतिनिधियों में महिलाओं की संख्या लगभग आधी हो गईं। वर्ष 2024 की विधानसभा में तेरह महिलाएँ विधायक चुनी गईं, जो पहले बने उच्च स्तर की बराबरी करता है। परन्तु यह प्रगति बराबर और पूर्ण नहीं है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान पुरुषों से कम रहा, विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 14.4 प्रतिशत रही, और काम से उत्पन्न नकद आय, चल-दूरभाष का निजी उपयोग तथा घर या जमीन के स्वामित्व जैसे संकेतक अब भी संरचनात्मक निर्भरता दिखाते हैं। इसीलिए यह अध्ययन दर्शाता है कि हरियाणा की महिलाओं ने राजनीति के दरवाजे पर प्रवेश पा लिया है, परन्तु सच्चे अर्थ में सशक्तिकरण के लिए आर्थिक स्वतंत्रता, सुरक्षा, आवाजाही, तकनीकी पहुँच, स्थानीय शासन का प्रशिक्षण और पितृसत्तात्मक राजनीतिक संस्कृति में प्रभावी परिवर्तन आवश्यक है।
Zitieren
APA
Kumari, S. R. A. D. N. (2026). हरियाणा में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण का अध्ययन. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 340. https://doi.org/10.48175/ijarsct-37740
Vancouver
Kumari SRADN. हरियाणा में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण का अध्ययन. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:340. doi:10.48175/ijarsct-37740
BibTeX
@article{Kumari2026,
author = {Kumari, Saroj Rani and Dr. Nisha},
title = {हरियाणा में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण का अध्ययन},
journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
year = {2026},
pages = {340},
doi = {10.48175/ijarsct-37740}
}
EUVIMED