हिंदी साहित्य में पर्यावरण चेतना
International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 05.08.2026 · 852
DOI: 10.48175/ijarsct-37516 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 05.08.2026. Verfasst von यमुना शिवाजी यरोळकर. Die Arbeit nennt 12 Literaturangaben.
Abstract (Originalsprache)
हिंदी साहित्य में पर्यावरण चेतना का विकास प्राचीन काल से आधुनिक युग तक निरंतर रूप से होता रहा है। ‘पर्यावरण’ मानव जीवन का अभिन्न अंग है, जिसके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है।यह शोध पत्र हिंदी साहित्य के विभिन्न कालखंडों में पर्यावरण चेतना की निरंतरता को दर्शाता है।आदिकाल में वीरगाथाओं के माध्यम से नदियाँ, वन और पर्वत काव्य का विषय बने। भक्तिकाल में कबीर, सूर,तुलसी ने जल, वृक्ष और भूमि को आध्यात्मिकता से जोड़कर काव्य की सृष्टि की। रीतिकाल में प्रकृति का उपयोग मुख्यतः शृंगारिक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया। आधुनिक काल में भारतेंदु एवं द्विवेदी युग में प्रकृति को यथार्थवादी रूप से चित्रित किया दिखाई देता है।छायावाद में प्रकृति और मानव के अंतःसंबंध को भावनात्मक एवं आध्यात्मिक रूप से प्रस्तुत किया गया है। जयशंकर प्रसाद और महादेवी वर्मा जैसे कवियों ने प्रकृति को आत्मानुभूति का माध्यम बनाया। प्रगतिवाद और नई कविता के दौर में पर्यावरण चेतना अधिक सामाजिक और वैज्ञानिक रूप में उभरती है। इस काल के कवियों ने औद्योगीकरण, प्रदूषण, जल-संकट और पर्यावरण विनाश जैसी समस्याओं को उजागर किया है। नागार्जुन, दिनकर और समकालीन कवियों ने पर्यावरण संकट को जन-जीवन से जोड़कर प्रस्तुत किया है।इससे स्पष्ट है कि हिंदी साहित्य ने केवल प्रकृति का सौंदर्य चित्रण ही नहीं किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया है। प्रस्तुत शोधपत्र हिंदी साहित्य किस प्रकार ‘पर्यावरण संरक्षण’ का प्रभावी माध्यम है यह बताते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व को रेखांकित करता है।
Zitieren
APA
यरोळकर, य. श. (2026). हिंदी साहित्य में पर्यावरण चेतना. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 852. https://doi.org/10.48175/ijarsct-37516
Vancouver
यरोळकर यश. हिंदी साहित्य में पर्यावरण चेतना. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:852. doi:10.48175/ijarsct-37516
BibTeX
@article{2026,
author = {यरोळकर, यमुना शिवाजी},
title = {हिंदी साहित्य में पर्यावरण चेतना},
journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
year = {2026},
pages = {852},
doi = {10.48175/ijarsct-37516}
}
EUVIMED